Public App Logo
वैनी व ताजपुर थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई ताजपुर थाना अंतर्गत चंदौली हाट, वार्ड नं.-08 में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक, रजिस्ट्रेशन संख्या UP-51AT-5762 के डाला में लोडेड भूसा (कुन्नी) के नीचे छिपाकर रखे गए कुल 102 कार्टनों में से 1224.00 लीटर (DRUK 11000 ब्रांड का) अवैध विदेशी शराब उत्पाद थाना, समस्तीपुर की टीम के द्वारा जब्त किया गया। उक्त टीम सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री संजीत कुमार पासवान के नेतृत्व में गठित की गई थी, जिसमें मद्यनिषेध (सिपाही) दिनेश कुमार, मद्यनिषेध (सिपाही) नीरज कुमार एवं प्रतिनियुक्त सशस्त्र बल शामिल थे। उक्त संदर्भ में जब्त ट्रक के चालक, जब्त ट्रक के वाहनस्वामी मनीष कुमार, पे०- राज नारायण राय उर्फ राजू राय, साकिन- बिरजपुर, थाना- ताजपुर, जिला- समस्तीपुर (सभी अभियुक्त फरार) एवं अन्य के विरुद्ध समुचित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त कांड में अनुसंधान जारी है। साथ ही यह भी उल्लेखनीय है कि दिनांक 14-08-2026 की रात्रि में ताजपुर थाना अंतर्गत चंदौली हाट, वार्ड नं.-04 में सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो, निबंधन संख्या BR-9D-2818, से कुल 348.840 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई थी। उक्त कार्रवाई भी सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध श्री संजीत कुमार पासवान के नेतृत्व में उत्पाद समस्तीपुर की टीम के द्वारा की गई थी। इस मामले में फरार अभियुक्तों में आयुष कुमार गुप्ता, सरोज कुमार यादव, कुन्दन यादव, राजीव सिंह एवं रविन्द्र कुमार शामिल हैं, जिनके विरुद्ध नामजद अभियोग दर्ज किया गया है। उक्त स्कॉर्पियो के चालक/वाहनस्वामी के विरुद्ध भी अभियोग दर्ज कर अनुसंधान जारी है। - Samastipur News