पदभार ग्रहण करने के बाद पालिका अध्यक्ष श्री चतुर्भुज शर्मा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नगर की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता, सुगम यातायात, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था और आधुनिक स्ट्रीट लाइट प्रणाली जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों को समान दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा।
उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर के विकास में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। सुमेरपुर को एक स्वच्छ, हरित और विकसित नगर बनाने के लिए पूरा बोर्ड एकजुट होकर पारदर्शी तरीके से कार्य करेगा।
#sanchalnews #sanchalnewslive #NagarPalikaSumerpur #papupandit #veenadeora