खाटूश्याम के दरबार में शीश नवाने साइकिल से निकले कौशल, 8 अक्टूबर को दर्शन का लक्ष्य
उदयपुर। बड़गांव के वैशाली नगर निवासी कौशल श्रीमाली खाटूश्याम जी के दर्शन के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा शुरू करने से पहले उनकी माताजी ने साइकिल की पूजा-अर्चना कर बेटे के माथे पर तिलक लगाया और मंगलमय यात्रा के लिए विदा किया। कौशल ने 8 अक्टूबर को खाटूश्याम जी के दरबार में पहुंचकर दर्शन करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वे प्रतिदिन करीब 100 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। यात्रा में चिराग प्रजापति, लोकेंद्र सिंह और जतिन साहू सहित सहयोगी भी साथ हैं। रवानगी के दौरान पार्षद संजय शर्मा, श्रीमाली समाज के प्रतिनिधि और कॉलोनीवासी मौजूद रहे। सभी ने कौशल को यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
#KhatuShyamJi #KhatuShyam #BabaShyam #CyclingJourney #Devotion Faith Udaipur