बांसवाड़ा में गांधी जयंती पर गांधीजी को श्रद्धांजलि, 10 सफाईकर्मी सम्मानित
बांसवाड़ा में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मूर्ति सर्किल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह यादव, सभापति मुकेश रावत सहित अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सर्वधर्म प्रार्थना और रामधुन का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों व स्काउट-गाइड ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेशों को याद किया। नगर परिषद के 10 सफाई कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। कलेक्टर ने गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #Banswara #RajasthanNews #SwachhBharat