प्रेस विज्ञप्ति
गया जी। 07 अक्टूबर 2026
जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभांकर जी द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार में कुल 10 आवेदन का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया
अपीलार्थी हरे राम, मोहल्ला भूसंडा, मानपुर के द्वारा लोक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के संबंध में वाद किया गया है सुनवाई के क्रम में अंचलाधिकारी मानपुर द्वारा बताया गया कि भूमि रैयती खाते प्लॉट की है, जिला पदाधिकारी के द्वारा आवेदक को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दिया गया है।
अपीलार्थी राजेश सिंह, बारा बोधगया के द्वारा निजी जमीन की मापी एवं सीमांकन के बाबजूद दूसरे विपक्षी द्वारा जबरन कब्जा रखा हुआ है, डीएम ने अंचलाधिकारी बोधगया को निर्देश दिए हैं कि परिवादी की उपस्थिति में पीलरिंग करवाये।
अपीलार्थी गोपाल सिंह, बलिया केवाल कला डुमरिया के आवेदक ने मकान एवं जमीन पर दखल कब्जा दिलाने हेतु मामला दायर किया था, आज सुनवाई में बताया गया कि अपर समाहर्ता गया द्वारा आदेश पारित है जिसपर आवेदक ने असंतोष जाहिर किया है, आवेदक को बताया गया कि अपीलीय न्यायालय में अपना वाद दायर कर सुनवाई कर सकते हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Samrat Choudhary DD News Bihar Home Department, Govt. of Bihar All India Radio News Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
#gaya #bihar #changemakers #GoodGovernance #PublicPolicy
Gaya, Bihar | Oct 7, 2026