डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुनील यादव व योगेश यादव ने जताया आभार, पुष्प भेंट कर दी शुभकामनाएं
रेवाड़ी। डॉ. सुधा यादव जी को कर्नाटक राज्य का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर ग्राम पंचायत निखरी के सरपंच सुनील यादव एवं योगेश यादव ने देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस नियुक्ति को हरियाणा के लिए गौरव और सम्मान का विषय बताते हुए डॉ. सुधा यादव जी को पुष्प भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुनील यादव एवं योगेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में योग्य, अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्वों को महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। डॉ. सुधा यादव जी की कर्नाटक के राज्यपाल पद पर नियुक्ति हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उनका सार्वजनिक जीवन, अनुभव और राष्ट्र के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने कहा कि डॉ. सुधा यादव जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. सुधा यादव जी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कर्नाटक राज्य के विकास एवं जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. सुधा यादव जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
इस मौके पर नवीन यादव सेक्टर-18, सचिन दादा, कोनसीवास, गौरव सरपंच नंदरामपुर बास, नवीन यादव खिजूरी, मोहित यादव नारनौल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Rewari, Rewari | Oct 14, 2026