इनेलो के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं अहीरवाल के दिग्गज नेता रघु यादव को पुष्पगुच्छ भेट कर दी बधाई::
रघु यादव अहम जिम्मेदारी देने से इनेलो होगी मज़बूत:: रजवन्त डहीनवाल
आज इनेलो पदाधिकारियों ने जलयुद्ध नायक रघु यादव के निवास पर पहुँचकर उनको पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा अहम जिम्मेदारी देने पर पुष्पगुच्छ भेट कर बधाई दी। इनेलो प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने बताया कि पूर्व विधायक रघु यादव के इनेलो पार्टी में आने से जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी वहीं लगातार इनेलो पार्टी के साथ जुड़े हुए कार्यकर्ताओं का भी हौसला बढ़ेगा वही अहीरवाल में इनेलो पार्टी का ग्राफ भी बढ़ेगा। इनेलो प्रवक्ता ने कहा कि अब प्रदेश में जनता इनेलो पार्टी एवं चौ अभय चौटाला की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है क्योंकि आज लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्या को हल करने के लिए प्रयास करते है आज हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है चारों ओर समस्याओं का अम्बार लगा है जनता को कोई सुनने वाला नहीं। युवा बेरोजगार है हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है , जिसको भी देखो सरकार ने लाइन में खड़ा करने का काम किया जिससे अब जनता का सरकार से मोहभंग हो गया है वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में आए दिन जूतम पैजार की खबरे आती है ओर अपने वर्चस्व की लडाई में व्यस्त है अब इनेलो पार्टी ही लगातार किसान कमेरे, बेरोजगारो के हको की लडाई लड़ रही है आने वाला समय अब इनेलो का जिसका सत्ता में लाने का मन जनता बना चुकी है।
इस अवसर पर इनेलो महिला प्रधान कमला शर्मा, वरिष्ठ इनेलो नेता जितेन्द्र देशवाल, जिला महासचिव पुरुषोत्तम सोनी, जोन प्रभारी रविन्द्र यादव करनावास, एडवोकेट नितेश यादव
ने भी रघु यादव को बधाई दी।
जारीकर्ता
एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल प्रदेश प्रवक्ता इनेलो
9416904900
Rewari, Rewari | Oct 14, 2026