Public App Logo
Profile Picture

RPN News

@rpnnews
48Followers
0Following
रेवाड़ी # सीएम फ्लाइंग ने गुटका * पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर मारी रेड * सामान किया बरामद * सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री के संबंध में आबकारी विभाग के जुड़े एक अधिकारी के पति का नाम सामने आ रहा है *जो चला रहा था अवैध रूप से फैक्ट्री
रेवाड़ी कोविड काल के बकाया भुगतान पर नगर परिषद के 4 अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया चार्जशीट * पेमेंट के लिए छह साल से नगर परिषद के काट रहा था चक्कर * नगर परिषद के A.O ऑफिस के अधिकारी ने फाइल को किया था मिसिंग, उस पर नहीं हुई कोई कार्रवाई *
*सीआईए रेवाड़ी की अवैध शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई *अवैध शराब से भरा बंद बॉडी ट्रक पकड़ा * आरोपी चालक गिरफ्तार, 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।*

 पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी और मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए रेवाड़ी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर कार्रवाई करते हुए एक बंद बॉडी ट्रक से विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक और शराब को अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 28/29 सितंबर की रात को उनकी टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि झिन्कन वर्मा निवासी गांव दफरपुर, जिला अयोध्या युपी अपने बंद बॉडी ट्रक में अवैध शराब भरकर धारूहेड़ा की तरफ से जयपुर की ओर जा रहा है।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) स्थित बनीपुर चौक पर ट्रैफिक थाना के समीप मुस्तैदी से नाकाबंदी शुरू की। कुछ ही समय बाद धारूहेड़ा की ओर से आता हुआ एक बंद बॉडी ट्रक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रुकने का इशारा किया और सड़क किनारे रुकवा लिया। साथी कर्मचारियों की मदद से पुलिस ने चालक को काबू कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम झिन्कन वर्मा निवासी दफरपुर जिला अयोध्या, यूपी बताया।
जब पुलिस टीम ने ट्रक के पिछले हिस्से (बॉडी) को खुलवाकर सघनता से तलाशी ली, तो उसमें खाली प्लास्टिक कैरेट रखी हुई मिलीं। कैरेटों की गहराई से जांच करने पर उनके बीच छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की कुल 19 पेटियां (228 बोतलें) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। जिनमे रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 07 पेटी (84 बोतल), ब्लेंडर्स प्राइड (Blenders Pride): 05 पेटी (60 बोतल), बोहो व्हिस्की (Boho Whisky): 04 पेटी (48 बोतल), ऑल सीजंस (All Seasons): 02 पेटी (24 बोतल), रॉकफोर्ट क्लासिक (Rockford Classic): 01 पेटी (12 बोतल) बरामद हुईं।
आरोपी चालक झिन्कन वर्मा से जब बरामद शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
*कानूनी कार्रवाई:*
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की सभी 19 पेटियों तथा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना कसौला में आबकारी अधिनियम (Excise Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक झिन्कन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहा सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी के पीछे जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
रेवाड़ी कोविड काल के बकाया भुगतान पर नगर परिषद के अधिकारियों पर गिरी गाज * कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने चार कर्मचारियों को किया चार्जशीट
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में शहीद भगत सिंह जयंती पर NSUI ने विश्वविद्यालय में निकाली यात्रा, भगत सिंह चौक पर अर्पित की पुष्पमालाएं; चौक का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग

रवि मसीत के नेतृत्व में NSUI ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, विश्वविद्यालय परिसर में शहीद भगत सिंह के विचारों को सम्मान देने की अपील

रेवाड़ी, 28 सितंबर। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में NSUI द्वारा छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में एक यात्रा निकाली गई। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यात्रा के उपरांत मीरपुर स्थित भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह को पुष्पमालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर NSUI छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के कुलपति को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के परिसर में स्थित चौक का नामकरण शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के नाम पर किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनके क्रांतिकारी विचारों, त्याग, साहस और देशभक्ति से प्रेरणा मिल सके। NSUI ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में शहीद भगत सिंह के नाम पर चौक का नामकरण करना उनके बलिदान और विचारधारा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक कदम होगा।
मसीत ने कहा — युवाओं के आदर्श हैं शहीद भगत सिंह

छात्र नेता रवि मसीत ने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए क्रांति, साहस, समानता और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को समाज में व्याप्त अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।

रवि मसीत ने कहा हमारा उद्देश्य केवल शहीद भगत सिंह की जयंती मनाना नहीं, बल्कि उनके विचारों को विद्यार्थियों के बीच जीवित रखना है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का केंद्र भी है। यदि विश्वविद्यालय परिसर के चौक का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाता है, तो यह आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और बलिदान की याद दिलाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि NSUI विद्यार्थियों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। शहीद भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर युवाओं को शिक्षा, समानता और अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए।
NSUI प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और उनका संघर्ष देश के प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में ऐसे महापुरुषों के नाम पर स्थानों का नामकरण होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को अपने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और क्रांतिकारियों के बलिदान के बारे में जानने का अवसर मिले।
जितेंद्र यादव ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें विद्यार्थियों के जीवन और सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए। विश्वविद्यालय में चौक का नाम उनके नाम पर रखने की मांग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करते हुए चौक का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग पर उचित निर्णय लेने की अपील की।हनी यादव गौरव शर्मा जयन्त विशाल भूपेन्द्र ईशांत हर्ष आशीष अक्की  भूपेन्द्र सुभम यश राहुल राकेश निखिल भविष्य रीधी शर्मा जया झा सागर इत्यादि उपस्थित रहे
HSSC की लंबित भर्तियां जल्द पूरी करने की मांग, CET अभ्यर्थियों ने DC के नाम सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

रेवाड़ी, 28 सितंबर। HSSC की लंबित भर्तियों को जल्द पूरा करवाने, स्पष्ट एग्जाम कैलेंडर जारी करने तथा सरकारी नौकरियों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर CET उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सोमवार को उपायुक्त, रेवाड़ी के नाम ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को प्रशासन के माध्यम से हरियाणा सरकार एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाने की मांग की।

ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी के कारण प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने HSSC की लंबित भर्तियों को शीघ्र पूरा करवाने और आगामी भर्तियों के लिए स्पष्ट Exam Calendar जारी करने की मांग की।

अभ्यर्थियों ने HKRN द्वारा Sanctioned Posts को फ्रीज किए जाने के मुद्दे पर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि CET उत्तीर्ण कर चुके योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हर वर्ष CET आयोजित करने तथा CET में 10 गुना अभ्यर्थियों की सीमा समाप्त कर सभी CET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग रखी।

ज्ञापन में हरियाणा पुलिस, स्टाफ नर्स, सिविल JE, MPHW सहित अन्य लंबित भर्तियों, जिनके आवेदन पहले ही लिए जा चुके हैं, की परीक्षाएं जल्द आयोजित करवाने की मांग की गई। अभ्यर्थियों ने जनसंख्या के अनुपात में विभिन्न विभागों में पदों की संख्या बढ़ाने, स्थानीय रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग भी उठाई।

अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मांग की कि जिन योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में किसी कारणवश अवसर नहीं मिल पाया है, उनके मामलों में उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किए जाने से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

इस मौके पर अभिषेक, अक्षय कुमार, मनोज चौहान, ज्योति शर्मा, रोहित भाटिया, हेमंत सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे। युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया और संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
*अभूतपूर्व स्वागत हुआ सेवा संकल्प यात्रा का रेवाड़ी में* 

*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता स्वयं मौजूद रहीं स्वागत समारोह में* 

*शहर के प्रमुख चौराहों और गांवों में सेवा संकल्प यात्रा का अभिनंदन के लिए उमड़ा जनसैलाब*

रेवाड़ी, 27 सितंबर।
वडनगर से वाराणसी तक जा रही सेवा संकल्प यात्रा का आज शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जेसीबी से पुष्प वर्षा कर और सेवा यात्रियों को फूल-मालाएं पहना कर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में रेवाड़ी के विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदनलाल गोयल, जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, पीपीपी स्टेट को-ऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला सहित अनेक कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ शामिल हुए। 
 
 श्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया था। इसी दिन वडनगर से वाराणसी की ओर जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रवाना किया था। इस यात्रा का समापन 17 अक्टूबर को संकल्प अभियान पूरा होने के दिन वाराणसी में होगा। नारनौल में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने  सेवा यात्रा का स्वागत किया। नारनौल, अटेली होते हुए शाम को 6 बजे काठूवास टोल पर सेवा संकल्प यात्रा ने रेवाड़ी जिला में प्रवेश किया। यात्रा में सबसे आगे सेवा संकल्प अभियान का विशाल कलश सुसज्जित वाहन में चल रहा था। 
 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्त हेलमेट लगाए बाइकर्स के साथ काठूवास टोल पर पहुंची। उनके नेतृत्व में पार्टी विधायक एवं पदाधिकारियों ने सेवा यात्रियों का भारत माता के जयकारों के साथ फूल बरसाते हुए स्वागत किया। काठूवास टोल से भालखी माजरा- मनेठी, खोरी, गोपालदेव चौक,  नाईवाली फ्लाईओवर, राव तुलाराम चौक महाराजा अग्रसेन चौक, डा. भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए यह यात्रा शहर के जिमखाना क्लब में पहुंची। 
 इन सभी प्रमुख स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवी नागरिकों ने पुष्प वर्षा और डीजे आदि बजा कर सेवा यात्रियों का अभूतपूर्व अभिनंदन किया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत समारोह की व्यवस्था में सहयोग देते हुए उचित प्रबंध किए हुए थे।
इस अवसर पर भाजपा नेता मा. हुकमचंद, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान व हिमांशु पालीवाल, रामपाल यादव, चेयरमैन अजय जांगड़ा, जिला पार्षद शारदा यादव आदि मौजूद रहे।
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने तीस वर्षीय युवक को 6 किलो डोडा पोस्त के साथ किया गिरफ्तार 
 
कल रेलवे स्टेशन रेवाड़ी पर जी आर पी की टीम  द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान ASI सुरेंद्र और उनकी टीम द्वारा गांव पाली जिला महेंद्रगढ़ निवासी 30 वर्षीय युवक अंकित को लगभग पौने 6 किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ अभियोग अंकित करके आगामी तफ्तीश SI सत्यपाल द्वारा की गई और अंकित उपरोक्त को आज अदालत में पेश किया गया है तथा पुलिस रिमांड लेने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात रहे की यह युवक नशीले पदार्थ सहित पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है। डेढ़ साल जेल में बिताकर यह पांच दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। यह ट्रेन से चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्ट ला रहा था। पुलिस रिमांड लेकर गहराई से तफ्तीश की जाएगी तथा माल सप्लाई करने वाले अथवा माल रिसीव करने वालों के खिलाफ भी  सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एम्स माजरा दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं में बनेगा मील का पत्थर : डॉ. अर्चना गुप्ता
: 210 एकड़ में स्थापित हो रहा एम्स, करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा अत्याधुनिक स्वास्थ्य परिसर
: भाजपा सरकार में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बढ़े अवसर

रेवाड़ी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यकाल में हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में स्थापित हो रहा एम्स दक्षिण हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

रविवार सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने ‘कहानी बदलाव की’ मुहिम के तहत भालखी-माजरा में 210 एकड़ में करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हो रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रेवाड़ी का दौरा किया। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के बाद वहां कार्यरत प्रोजेक्ट टीम और भाजपा पदाधिकारियों से संवाद किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में मेडिकल शिक्षा, उच्च शिक्षा, कॉलेज और स्कूल स्तर के शिक्षा ढांचे में बड़े बदलाव हुए हैं। युवाओं की रुचि और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रमों तथा शैक्षणिक अवसरों को भी बढ़ावा मिला है। एम्स रेवाड़ी इसी बदलाव की कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहा है, जिससे रेवाड़ी सहित पूरे दक्षिण हरियाणा के लाखों नागरिकों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि करीब 1600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा एम्स रेवाड़ी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं से लैस होगा। इसके शुरू होने से गंभीर बीमारियों के उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए क्षेत्र के लोगों की दूर-दराज के बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। एम्स केवल उपचार का संस्थान नहीं होगा, बल्कि मेडिकल शिक्षा, प्रशिक्षण और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक स्वास्थ्य शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में ढांचागत विकास से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक व्यापक बदलाव हुए हैं। इनका सीधा लाभ युवा पीढ़ी को मिल रहा है और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में विकसित हो रहा नया ढांचा आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर तैयार कर रहा है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इतने बड़े चिकित्सा संस्थान के विकसित होने से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। एम्स माजरा दक्षिण हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ रोजगार और विकास के नए अवसरों का भी आधार बनेगा। इस दौरान उन्होंने एम्स परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, जिला प्रभारी प्रोफेसर मदन लाल गोयल, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, पीपीपी कॉर्डिनेटर सतीश खोला, सिंहराम महलावत, सुनील मूसेपुर, हुकमचन्द यादव, प्रीतम चौहान, रत्नेश बंसल, कुलदीप चौहान तथा खोला मण्डल अध्यक्ष सुभाष यादव उपस्थित रहे।
खोरी-टीन्ट में गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प, डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

▪️ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बूथ नंबर 121 पर आमजन व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ सुनी।

▪️ सेवा, संस्कार, स्वच्छता और राष्ट्र सेवा को जनआंदोलन बनाने का आह्वान।

▪️ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हरियाणा में चल रही सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।

▪️ 2 अक्टूबर को सुबह 8 से 10 बजे तक पूरे हरियाणा में विशेष स्वच्छता अभियान।
सेवा संकल्प अभियान’: वडनगर से वाराणसी जा रही भव्य यात्रा का 27  को रेवाड़ी में होगा, पुष्प वर्षा से जोरदार अभिनंदन * वंदना पोपली भाजपा जिला अध्यक्ष 

‘सेवा संकल्प अभियान’: वडनगर से वाराणसी जा रही भव्य यात्रा का 27 को रेवाड़ी में होगा ऐतिहासिक स्वागत वंदना पोपली 
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा, समर्पण और जन-कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प अभियान’ यात्रा 27 तारीख को वीरभूमि रेवाड़ी की पावन धरा पर प्रवेश करेगी। यह यात्रा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और अंत्योदय के उस मूल मंत्र को समर्पित है, जिसे केंद्र सरकार ने पूरे भारतवर्ष में एक जन-आंदोलन का रूप दिया है। वडनगर से आरंभ होकर यह यात्रा विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए अब हरियाणा में अपने सेवा संकल्पों का संदेश प्रसारित कर रही है और काशी (वाराणसी) की ओर अग्रसर है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 27 तारीख को शाम ठीक 4:00 बजे काठूवास टोल के समीप यह भव्य यात्रा रेवाड़ी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर काठूवास टोल पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव,डॉ कृष्ण कुमार व अनिल यादव के साथ साथ जिला प्रभारी मदन गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहकर जिले व प्रदेश के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर यात्रा की विधिवत अगवानी करेंगे।
काठूवास टोल से प्रवेश के पश्चात यह यात्रा रेवाड़ी शहर के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगी, जहां पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ता और आमजन जगह-जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी बाइकर्स और यात्रियों का विशाल पुष्पमालाओं व पुष्प वर्षा के साथ जोरदार अभिनंदन किया जाएगा। डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रत्येक नागरिक के दायित्व की पुनः स्मृति है। रेवाड़ी नगर में भव्य स्वागत के उपरांत यह यात्रा 28 सितम्बर को पटौदी की ओर प्रस्थान करेगी, जहां से गुरुग्राम जिले में इसका विधिवत प्रवेश कराया जाएगा। जिला भाजपा ने इस राष्ट्रव्यापी अभियान के स्वागत हेतु सभी संगठनात्मक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
एशियन गेम्स में रेवाड़ी के लाल कमलजीत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स में भारत का जलवा * रेवाड़ी के लाल कमलजीत ने जीता गोल्ड *10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक * मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई
रेवाड़ी# बावल कंपनी में लगी भीषण आग
रेवाड़ी # बावल कंपनी में लगी भीषण आग
श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर, गुरजरवाड़ा, रेवाड़ी में निशुल्क सवास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया 

रेवाड़ी श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर, गुरजरवाड़ा, रेवाड़ी में आज प्रथम निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद वार्ड नंबर 15 की नगर पार्षद श्रीमती रचना राव द्वारा रिबन काटकर किया गया। शुभारंभ के उपरांत श्रीमती रचना राव ने माता रानी के दर्शन कर दीप प्रज्वलित किया और शिविर की सफलता के लिए मंगलकामना की।
शिविर में स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंचे। शिविर के दौरान कुल 152 मरीजों के स्वास्थ्य एवं नेत्रों की जांच की गई। मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, एनीमिया की कमी सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर में सबसे पहले स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच करवाने वाली श्रीमती कमला देवी, धर्मपत्नी श्री मोहनलाल, निवासी गुड़िया सराय रहीं।
नेत्र जांच के लिए सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल की टीम से दिनेश, इंद्राज एवं नारायणी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं सम्राट हॉस्पिटल की टीम से उदय, अजय, लतेश, हेमंत एवं लक्ष्मण ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
शिविर के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष निशा अग्रवाल एवं सचिव ललित अग्रवाल ने सभी चिकित्सकीय टीमों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से सभी सहयोगी स्टाफ को माता मंदिर की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने भी निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित करने के लिए मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की सराहना करते हुए माता रानी की महिमा का गुणगान किया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर में धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को भी आगे निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि माता रानी की कृपा से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाई जा सके।
श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति, गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) ने शिविर को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, मेडिकल टीम, स्टाफ, स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी श्री चंद्रकांत गौड, रजत गुप्ता, टिल्लू, प्रिंस, राजू अधाना, मोनू राव व अन्य मौजूद रहे।
मतदाता दावे एवं आपत्तियां तीस सितंबर तक करवाए दर्ज - डीसी अभिषेक मीणा 

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने का कार्य 30 सितंबर तक किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 30 सितंबर तक संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम, विवरण आदि से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते है।

  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा।
रेवाड़ी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहीद राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि
रेवाड़ी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शहीद राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि और नमन किया
रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेंद्र पीपल के नेतृत्व में पार्षद हुए हांसी के लिए रवाना * केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हांसी में राव तुलाराम की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
रेवाड़ी पुलिस ने शहर के दो होटलों में मारी रेड, चार लड़कों और सात युवतियों को काबू किया
रेवाड़ी नवनिर्मित रोड की लगभग 15 दिन में निकली रोडियां, रोडियो पर डाला सीमेंट का घोल * पार्षद ने लगाए नगर परिषद के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
रेवाड़ी # अवैध तेल भंडारण पर पुलिस की बड़ी रेड, चार हजार लीटर तेल बरामद
कांग्रेस ने नायब सैनी को बताया प्रदेश का पार्ट टाइम मुख्यमंत्री
* चिरंजीव राव की अध्यक्षता में हुई ऐतिहासिक जनसभा  
*जनसभा में पहुंचे कांग्रेसी दिग्गज  

रेवाड़ी, 19 सितंबर। रेवाड़ी की जाट धर्मशाला में शनिवार को कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा, AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करें तथा उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन को मजबूत करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहें और संगठन को और मजबूत बनाएं।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए उन्हें प्रदेश का पार्ट टाइम मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का मुख्य काम हरियाणा की जनता के हितों और प्रदेश के विकास पर ध्यान देना है, लेकिन मुख्यमंत्री प्रचार को ही अपना मुख्य काम समझ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले बिहार में गमछा मुख्यमंत्री बने, अब पगड़ी मुख्यमंत्री हैं और हिमाचल के चुनाव में टोपी वाले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों में प्रचार करने के बजाय हरियाणा की जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में जाकर लंबे चौड़े वायदे कर रहे हैं लेकिन चुनाव से पहले हरियाणा की जनता से उन्होंने जो वायदे किए थे वह कब पूरे करेंगे।

दीपेंद्र हुड्डा ने दक्षिण हरियाणा के विकास को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार के कार्यकाल में दक्षिण हरियाणा में इतना विकास हुआ है तो गुरुग्राम जाकर जनता को बताया जाए कि आखिर वहां कौन-कौन से बड़े विकास कार्य हुए हैं। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रेवाड़ी क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय क्षेत्र में पांच कॉलेज, छह आईटीआई, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय और सैनिक स्कूल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा के विकास में कांग्रेस सरकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और दक्षिण हरियाणा के किसानों, युवाओं, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता से सीधा संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाएं। एम्स माजरा को लेकर चल रही श्रेय की राजनीति पर चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा को एम्स का श्रेय लेने के बजाय उन लोगों को याद करना चाहिए जिन्होंने इसके लिए वर्षों तक संघर्ष किया। उन्होंने मनेठी और आसपास की सरदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने एम्स के लिए लंबा संघर्ष किया और उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि एम्स को लेकर श्रेय लेने से पहले भाजपा को अपनी नीयत देखनी चाहिए।

 इस मौके पर हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी, शाहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, रेवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, धारूहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष धीरज यादव, नीलम भगवाडीया, पूर्व चेयरमैन शकुंतला भांडोरिया के अलावा हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।
रेवाड़ी प्रशांत उर्फ सन्नी यादव के नेतृत्व में *राव नरबीर सिंह के गांव में आरती सिंह राव का जोरदार स्वागत * लगे भावी सीएम के नारे * उमड़ा जनसैलाब * फूलों की वर्षा की गई