Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास सतना/मैहर। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को सतना के पुलिस परेड ग्राउंड और मैहर के उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। सतना में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह की मौजूदगी में सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने प्रतीकात्मक ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और अपर कलेक्टर विकास सिंह व एएसपी गौरव पाण्डेय के साथ परेड का निरीक्षण किया। वहीं मैहर में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने प्रतीकात्मक ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, जबकि एसपी अवधेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। दोनों स्थानों पर पुलिस बल की परेड के साथ स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया। समारोह को लेकर परेड ग्राउंड की साज-सज्जा और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।#स्वतंत्रतादिवस #फुलड्रेसरिहर्सल #सतना #म� - Unchahara News