Public App Logo
पैसे डबल करने का झांसा देकर 80 लाख की ठगी, कलेक्शन मैनेजर गिरफ्तार सतना। बैंक से ज्यादा ब्याज और कम समय में रकम डबल करने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से ठगी करने वाली एचीवर्स क्रेडिट को-ऑपरेटिव कंपनी के कलेक्शन मैनेजर चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा (34), निवासी उतैली को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक 135 से ज्यादा पीड़ित सामने आ चुके हैं और ठगी की रकम 80 लाख रुपए से अधिक पहुंच गई है। पुलिस के मुताबिक सागर निवासी प्रमोद कुमार दुबे समेत पीड़ितों ने कंपनी में रकम जमा कराई थी, लेकिन भुगतान का समय आने पर जिम्मेदार लोग टालमटोल करने लगे और कार्यालय बंद कर फरार हो गए। 15 मार्च 2026 को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी करीब पांच महीने तक ठिकाने बदलकर फरार रहा, जिसे मुखबिर की सूचना पर उतैली से दबोच लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब कंपनी के डायरेक्टर, मैनेजर और अन्य फरार आरोपियो� - Unchahara News