कटनी नगर: एनकेजे क्षेत्र के रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर NSUI ने किया प्रदर्शन
एनकेजे क्षेत्र के रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर आज गुरुवार दोपहर 12 बजे एनएसयूआई के द्वारा प्रदर्शन किया गया। वर्तमान में स्कूल में सिर्फ पांच शिक्षक मौजूद हैं शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें एक दिन छोड़ एक दिन स्कूल बुलाया जा रहा है। NSUI ने शिक्षकों की कमी पूरी करने की मांग रखी है।