Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Katni Nagar

🔳स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को आन-बान-शान के साथ फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों एवं नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गरिमा को बनाए रखने में अपना योगदान दे।

उन्होंने छात्राओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं देशसेवा की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#drmohanoffice51
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#IndependenceDay2026
#katni
#कटनी

🔳स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा 🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को आन-बान-शान के साथ फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। छात्राओं एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों एवं नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुई है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गरिमा को बनाए रखने में अपना योगदान दे। उन्होंने छात्राओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने, शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति एवं देशसेवा की भावना को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #IndependenceDay2026 #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

🔳जिले के 112 व्यक्तियों ने लिया देहदान का संकल्प, सिविल सर्जन को सौंपे संकल्प-पत्र

🔳कटनी  - मानवता की सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए कटनी के माधवनगर स्थित सिंधु भवन में देहदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 112 व्यक्तियों ने देहदान का संकल्प लिया और इससे संबंधित संकल्प-पत्र मुख्य अतिथि डॉ. यशवंत वर्मा को सौंपे।

कार्यक्रम में देहदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसके सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई। देहदानियों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से उन्हें मानव कल्याण, परोपकार और समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। इसी भावना के साथ उन्होंने संकल्प लिया कि मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के कार्यों में उपयोगी हो सके।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने देहदान जैसे सामाजिक विषयों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से समाज में ऐसे मानवीय और जनहितकारी प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#drmohanoffice51
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni
#कटनी

🔳जिले के 112 व्यक्तियों ने लिया देहदान का संकल्प, सिविल सर्जन को सौंपे संकल्प-पत्र 🔳कटनी - मानवता की सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए कटनी के माधवनगर स्थित सिंधु भवन में देहदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 112 व्यक्तियों ने देहदान का संकल्प लिया और इससे संबंधित संकल्प-पत्र मुख्य अतिथि डॉ. यशवंत वर्मा को सौंपे। कार्यक्रम में देहदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसके सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई। देहदानियों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से उन्हें मानव कल्याण, परोपकार और समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। इसी भावना के साथ उन्होंने संकल्प लिया कि मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के कार्यों में उपयोगी हो सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने देहदान जैसे सामाजिक विषयों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से समाज में ऐसे मानवीय और जनहितकारी प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

🔳ग्राम अमोच में नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली एवं तिरंगा यात्रा

🔳पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

🔳कटनी - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बहोरीबंद के सेक्टर तेवरी अंतर्गत ग्राम अमोच में नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति तेवरी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अमोच के संयुक्त तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर युवा जन सेवा समिति तेवरी द्वारा करीब 100 नवांकुर सखियों को एक-एक पौधा एवं मुनगा के बीज वितरित किए गए। संस्था अध्यक्ष बसंत जायसवाल ने सभी नवांकुर सखियों को पौधों एवं बीजों को सुरक्षित स्थान पर रोपित कर उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया।

 ग्राम पंचायत सरपंच नरेश दहायत ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की जानकारी देते हुए पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। साथ ही ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। परामर्शदाता विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की जानकारी दी।

 कार्यक्रम के बाद नवांकुर सखियों ने सिर पर कलश एवं हाथों में पौधे लेकर ढोल-बाजे के साथ हरियाली यात्रा निकाली। वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्रामीणों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता, अखंडता और गौरव का संदेश है। उन्होंने सभी से तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश दहायत ने किया। आभार प्रदर्शन ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच नरेश दहायत, सचिव प्रकाश यादव, रोजगार सहायक दिनेश पांडेय, संस्था अध्यक्ष बसंत जायसवाल, सचिव रामशरण जायसवाल, सेक्टर प्रभारी रविन्द्रनाथ झारिया, परामर्शदाता विनोद सिंह, समिति सदस्य राकेश दहायत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#drmohanoffice51
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni
#कटनी

🔳ग्राम अमोच में नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली एवं तिरंगा यात्रा 🔳पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश 🔳कटनी - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बहोरीबंद के सेक्टर तेवरी अंतर्गत ग्राम अमोच में नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति तेवरी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अमोच के संयुक्त तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवा जन सेवा समिति तेवरी द्वारा करीब 100 नवांकुर सखियों को एक-एक पौधा एवं मुनगा के बीज वितरित किए गए। संस्था अध्यक्ष बसंत जायसवाल ने सभी नवांकुर सखियों को पौधों एवं बीजों को सुरक्षित स्थान पर रोपित कर उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया। ग्राम पंचायत सरपंच नरेश दहायत ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की जानकारी देते हुए पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। साथ ही ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। परामर्शदाता विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद नवांकुर सखियों ने सिर पर कलश एवं हाथों में पौधे लेकर ढोल-बाजे के साथ हरियाली यात्रा निकाली। वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्रामीणों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता, अखंडता और गौरव का संदेश है। उन्होंने सभी से तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश दहायत ने किया। आभार प्रदर्शन ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच नरेश दहायत, सचिव प्रकाश यादव, रोजगार सहायक दिनेश पांडेय, संस्था अध्यक्ष बसंत जायसवाल, सचिव रामशरण जायसवाल, सेक्टर प्रभारी रविन्द्रनाथ झारिया, परामर्शदाता विनोद सिंह, समिति सदस्य राकेश दहायत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

🔳ग्राम बिछिया में नवांकुर सखियों ने बरसते पानी में निकाली हरियाली यात्रा

🔳कटनी  - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर हीरापुर-कौड़िया अंतर्गत ग्राम बिछिया में नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। बरसते पानी के बीच निकाली गई यात्रा में महिलाओं ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के रंगमंच पर नवांकुर सखियों द्वारा भजन गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय, विशिष्ट अतिथि विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अनिल पटेल एवं बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी उपस्थित रहे।

विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरियाली यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

मुख्य अतिथि नितिन पांडेय ने जन अभियान परिषद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नवांकुर सखी को एक पौधा उपहार स्वरूप लेकर उसे सुरक्षित स्थान पर रोपित करना चाहिए। साथ ही पौधे की नियमित देखरेख कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद नवांकुर सखियों ने सिर पर कलश और हाथों में पौधे लेकर बैंड-बाजों की धुन के साथ बरसते पानी में हरियाली यात्रा निकाली। ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाकर ग्रामीणों को पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम, सदस्य प्रिया रॉय, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिछिया के अध्यक्ष विजय यादव एवं सचिव अशोक यादव सहित भनपुरा नंबर-1 की समिति अध्यक्ष राधा विश्वकर्मा, सचिव राजकुमारी चौधरी, हिरवारा की समिति सदस्य आशा बर्मन, सरसवाही समिति अध्यक्ष संत कुमार सेन, सचिव सौरभ विश्वकर्मा तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा, रोशनी कुशवाहा, शिवकुमार चौधरी एवं माया गुप्ता का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

हरियाली यात्रा में सेक्टर की नवांकुर सखियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#drmohanoffice51
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni
#कटनी

🔳ग्राम बिछिया में नवांकुर सखियों ने बरसते पानी में निकाली हरियाली यात्रा 🔳कटनी - मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर हीरापुर-कौड़िया अंतर्गत ग्राम बिछिया में नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। बरसते पानी के बीच निकाली गई यात्रा में महिलाओं ने पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के रंगमंच पर नवांकुर सखियों द्वारा भजन गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय, विशिष्ट अतिथि विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अनिल पटेल एवं बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी उपस्थित रहे। विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हरियाली यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि नितिन पांडेय ने जन अभियान परिषद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक नवांकुर सखी को एक पौधा उपहार स्वरूप लेकर उसे सुरक्षित स्थान पर रोपित करना चाहिए। साथ ही पौधे की नियमित देखरेख कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद नवांकुर सखियों ने सिर पर कलश और हाथों में पौधे लेकर बैंड-बाजों की धुन के साथ बरसते पानी में हरियाली यात्रा निकाली। ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाकर ग्रामीणों को पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक एवं नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम, सदस्य प्रिया रॉय, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिछिया के अध्यक्ष विजय यादव एवं सचिव अशोक यादव सहित भनपुरा नंबर-1 की समिति अध्यक्ष राधा विश्वकर्मा, सचिव राजकुमारी चौधरी, हिरवारा की समिति सदस्य आशा बर्मन, सरसवाही समिति अध्यक्ष संत कुमार सेन, सचिव सौरभ विश्वकर्मा तथा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा, रोशनी कुशवाहा, शिवकुमार चौधरी एवं माया गुप्ता का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। हरियाली यात्रा में सेक्टर की नवांकुर सखियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

बाकल और पिपरिया तिराहा में वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन, बलिदान गाथा को किया याद

बाकल और पिपरिया तिराहा में वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन, बलिदान गाथा को किया याद

Katni Nagar, Katni | Aug 16, 2026

मवेशियों के झुंड बने खरीफ की फसलों के लिए संकट, खेतों की रखवाली को मजबूर किसान

मवेशियों के झुंड बने खरीफ की फसलों के लिए संकट, खेतों की रखवाली को मजबूर किसान

Katni Nagar, Katni | Aug 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ग्राम पंचायत उमरिया नन्हीं बालिका ने मनमोहक प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस पर्व पर ग्राम पंचायत उमरिया नन्हीं बालिका ने मनमोहक प्रस्तुति

Katni Nagar, Katni | Aug 15, 2026

🔳जिला जनसम्पर्क कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

🔳कटनी - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का गायन किया।

इस अवसर पर कार्यालयीन कर्मचारी संचार सहायक श्री आकाश गुप्ता, सहायक ग्रेड-3 श्री महताब हुसैन, लालजी शर्मा, अमित नाहर, मथुरा नामदेव, योगेश दुबे उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्मरण किया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#drmohanoffice51
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#IndependenceDay2026
#katni
#कटनी

🔳जिला जनसम्पर्क कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण 🔳कटनी - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जनसम्पर्क अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान का गायन किया। इस अवसर पर कार्यालयीन कर्मचारी संचार सहायक श्री आकाश गुप्ता, सहायक ग्रेड-3 श्री महताब हुसैन, लालजी शर्मा, अमित नाहर, मथुरा नामदेव, योगेश दुबे उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्मरण किया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #IndependenceDay2026 #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

स्लीमनाबाद में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति में डूबा क्षेत्र

स्लीमनाबाद में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति में डूबा क्षेत्र

Katni Nagar, Katni | Aug 15, 2026