Public App Logo
🔳जिले के 112 व्यक्तियों ने लिया देहदान का संकल्प, सिविल सर्जन को सौंपे संकल्प-पत्र 🔳कटनी - मानवता की सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए कटनी के माधवनगर स्थित सिंधु भवन में देहदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 112 व्यक्तियों ने देहदान का संकल्प लिया और इससे संबंधित संकल्प-पत्र मुख्य अतिथि डॉ. यशवंत वर्मा को सौंपे। कार्यक्रम में देहदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसके सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई। देहदानियों ने बताया कि संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं से उन्हें मानव कल्याण, परोपकार और समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। इसी भावना के साथ उन्होंने संकल्प लिया कि मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के कार्यों में उपयोगी हो सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने देहदान जैसे सामाजिक विषयों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से समाज में ऐसे मानवीय और जनहितकारी प्रयासों के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #drmohanoffice51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी - Katni News