सक्षम जीवन कौशल पर संकुल प्राचार्यों और जनशिक्षकों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित
जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक नागवंशी के निर्देशन में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत संकुल प्राचार्यों और जनशिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संदीपनी विद्यालय सुखतवा, केसला में आयोजित की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी हर्षित कौरव का मार्गदर्शन रहा।
प्रशिक्षण में सक्षम कार्यक्रम की आगामी गतिविधियों और प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सक्षम टीम ने जीवन कौशल कार्यक्रम, सत्र संरचना और संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी। संकुल प्राचार्यों की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यशाला में संकुल स्तर पर मासिक समीक्षा बैठक, विद्यालयवार प्रगति समीक्षा और SQMF फॉर्म के माध्यम से सत्रों के अवलोकन एवं गुणवत्ता मूल्यांकन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। विद्यालयों में समान अवसर, समान सहभागिता और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप सिंह राजपूत, सक्षम टीम के सीनियर मैनेजर एन.एल. हाडा, खंड कार्यक्रम प्रबंधक कैलाश राठौर सहित सभी संकुल प्राचार्य और जनशिक्षक उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh