Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Narmadapuram

@projshoshangabad
1326Followers
0Following
सेवा संकल्प अभियान 2026

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा को पचमढ़ी में दिया गया सम्मान

*स्थानीय नागरिकों जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने बनाई मानव रंगोली

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं जिम्मेदारियों के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पचमढ़ी में एक अनूठा आयोजन करते हुए मानव श्रंखला के माध्यम से ‘25’ की आकृति बनाकर प्रधानमंत्री के सेवाकाल को सम्मानपूर्वक अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन, एसडीएम पिपरिया श्री आकिप खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पंचारण्य हाट बाजार में किया गया। 

इस विशेष कार्यक्रम में 300 से अधिक नागरिकों, स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर मानव रंगोली के रूप में ‘25’ की आकृति तैयार की, जो प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के समर्पित सेवा कार्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का शुभारंभ
राज्यसभा सांसद एवं अधिकारियों - कर्मचारियों ने विवेकानंद घाट एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में किया श्रमदान

 मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत स्वच्छता एवं श्रमदान गतिविधियों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, उद्यानों, चिकित्सालयों एवं गौशाला परिसरों में साफ-सफाई, श्रमदान तथा सफाई मित्रों के सम्मान की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में 2 अक्टूबर को विवेकानंद घाट एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रातः 7 बजे से स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, एडीएम श्री राजेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों ने श्रमदान किया। नगर पालिका नर्मदापुरम के दल ने भी स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

अभियान के दौरान लगभग दो घंटे तक विवेकानंद घाट क्षेत्र एवं कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं श्रमदान की गतिविधियां की गईं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

_______________

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP
*सिवनी मालवा में गांधी जयंती के अवसर पर बाजार में चला गहन स्वच्छता अभियान

*स्वच्छता प्रहरियों का हुआ सम्मान

 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता दिवस एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सिवनी मालवा नगरपालिका क्षेत्र एवं जनपद की ग्राम पंचायत भीलट देव में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बनापुरा बस स्टैंड के पीछे बाजार क्षेत्र में गहन स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, एसडीएम श्री विजय राय, नगरपालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन, तहसीलदार श्री नितिन झोड़ एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमर सिंह उईके सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की। सभी ने स्वयं झाड़ू लगाकर एवं कूड़ा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

इसके पश्चात स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित सम्मान समारोह में नगर के स्वच्छता दूतों एवं प्रहरियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत शिवराज पार्क में वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित सभी जनों ने ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का उपयोग न करने की शपथ ली। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भीलट देव के मेला परिसर में भी गहन सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए सभी को अपने घर, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं पॉलीथिन मुक्त बनाए रखने की आवश्यकता है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दें।
_______________

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
सेवा मेरा योगदान’ के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में स्वच्छता एवं पौधरोपण

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों, शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, उद्यानों, चिकित्सालयों एवं गौशाला परिसरों में स्वच्छता, श्रमदान तथा सफाई मित्रों के सम्मान की गतिविधियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नर्मदापुरम में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

स्वच्छता अभियान के साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ एवं हरित परिसर बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
_______________

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP 

Industry Policy & Investment Promotion Department
Video 4
🔹सेवा संकल्प अभियान: सफलता की कहानी

🔹पीएम स्वनिधि योजना बनी छोटे व्यापारियों के सपनों की संजीवनी

🔹दीपक कुशवाहा को मिला 15 हजार रुपए का ऋण, चाट-फुल्की व्यवसाय को मिली नई रफ्तार

 ➡️प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे एवं फुटपाथ व्यापारियों के लिए आर्थिक संबल का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से कार्यशील पूंजी के लिए ऋण सहायता उपलब्ध होने से छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

       इटारसी के चाट-फुल्की विक्रेता दीपक कुशवाहा को भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार रुपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई है। इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपने चाट-फुल्की व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध हुई। ऋण राशि का उपयोग उन्होंने व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदी एवं कारोबार को बेहतर तरीके से संचालित करने में किया। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके छोटे व्यवसाय को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

       दीपक कुशवाहा बताते हैं कि छोटे व्यापारियों के लिए कारोबार को निरंतर चलाने और बढ़ाने के लिए पूंजी की आवश्यकता रहती है। ऐसे में पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिला 15 हजार रुपए का ऋण उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। इस सहायता से उन्हें अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित करने और आगे बढ़ाने में मदद मिली। उन्होंने योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

       पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों को औपचारिक ऋण व्यवस्था से जोड़कर उनके कारोबार को निरंतर आगे बढ़ाने में सहायता करना है। योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को चरणबद्ध तरीके से ऋण सुविधा उपलब्ध होती है। इससे व्यापारी अपने दैनिक कारोबार, सामग्री की खरीदी और व्यवसाय के विस्तार के लिए आवश्यक पूंजी का उपयोग कर पाते हैं।

       दीपक कुशवाहा की कहानी इस बात का उदाहरण है कि छोटे व्यापारियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलने से उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Video 6
🔹सेवा संकल्प अभियान के तहत पचमढ़ी में मैराथन आयोजित

🔹“स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लेकर दौड़े सैकड़ों नागरिक”

🔹स्वास्थ्य, सेवा और जनभागीदारी का दिया गया संदेश

➡️ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पचमढ़ी में सेवा, स्वास्थ्य और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साड़ा) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, क्षेत्रीय विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्व साड़ा अध्यक्ष श्री कमल धूत, छावनी परिषद के नामित सदस्य श्री संजय लेडवानी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, एसडीएम श्री आकिप खान एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

मैराथन के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समाज में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वस्थ, जागरूक और सक्रिय समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं समाज तथा राष्ट्र के प्रति सेवा एवं जनभागीदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मैराथन में 500 से अधिक नागरिक, बच्चे, वरिष्ठजन एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया गया।

इस मैराथन में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पचमढ़ी, राजा भभूत सिंह महाविद्यालय पचमढ़ी, फॉरेस्ट ट्रेनिंग सेंटर, सांदीपनि विद्यालय पचमढ़ी, डाइट एवं केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी के जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए दौड़ लगाई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी के सहयोग से आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
🔹बेटियों के लिए शुरू हुई पुलिस भर्ती की निशुल्क कोचिंग, 3 माह तक चलेगा सशक्त वाहिनी अभियान

 🔹कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 1 अक्टूबर 2026 को शासकीय गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय में सशक्त वाहिनी अभियान की निशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का शुभारंभ हुआ।

➡️इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष सिंह, सहायक संचालक संजय कुमार जैन, प्राध्यापक हर्षा चाचाने, रागिनी अहिरवार सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

अभियान के तहत पंजीकृत बालिकाओं एवं युवतियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी। कक्षाएं 3 माह तक महाविद्यालय में ही संचालित होंगी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा बालिकाओं को अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई।

विभाग ने बताया कि जो बालिकाएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं, वे शासकीय गृह विज्ञान कन्या महाविद्यालय अथवा वन स्टॉप सेंटर नर्मदापुरम में संपर्क कर निशुल्क कक्षाओं में प्रवेश ले सकती हैं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आसरा वृद्धाश्रम बांद्राबान में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन

 अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में 1 अक्टूबर 2026 को आसरा वृद्धाश्रम बांद्राभान में विधिक साक्षरता सह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/न्यायाधीश सुश्री के. शिवानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, वृद्धाश्रम संचालक निर्मला माथनकर और स्वास्थ्य विभाग से स्त्री रोग विशेषज्ञ सुश्री शेफाली नागर, अस्थि रोग विशेषज्ञ अनिल बडुके, सर्जन डॉ. स्वास्तिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन डॉ. शुभम अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर कांति यदुवंशी सहित वृद्धजन उपस्थित रहे।

शिविर में वृद्धजनों का बीपी, शुगर, हड्डी रोग और नेत्र परीक्षण किया गया। जिन वृद्धजनों के चश्मे के नंबर बदले थे, उन्हें नए चश्मे दिए गए। जांच में किसी भी वृद्धजन में गंभीर बीमारी नहीं पाई गई।

शिविर में वृद्धजनों को नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम 2007, मध्यस्थता योजना, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान: सफलता की कहानी

पीएम स्वनिधि योजना ने संवारी सेवक राम सराठे की जिंदगी, खुद का व्यवसाय स्थापित कर बने आत्मनिर्भर

अब दूसरों के लिए भी बने रोजगार का माध्यम

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर श्री सेवक राम सराठे ने अपना व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

श्री सेवक राम सराठे बताते हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के साथ दुकान के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए भी उनके पास पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं थी। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे अ�
Video 11
सेवा संकल्प अभियान: सफलता की कहानी

पीएम स्वनिधि योजना बनी छोटे व्यापारियों के सपनों की संजीवनी

कीर्ति दास को मिला 50 हजार रुपए का ऋण, सब्जी व्यवसाय को मिली नई रफ्तार

 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे एवं फुटपाथ व्यापारियों के लिए आर्थिक संबल का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से कार्यशील पूंजी के लिए ऋण सहायता उपलब्ध होने से छोटे व्यापारी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

इटारसी के सब्जी विक्रेता कीर्ति दास को भी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 50 हजार रुपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई है। इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपने सब्जी व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध हुई, जिससे वे व्यापार के लिए अधिक मात्रा में सब्जियां खरीदने और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में सक्षम हुए। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कीर्ति दास बताते हैं कि छोटे व्यापारियों के लिए व्यापार में पूंजी की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। ऐसे में पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिला 50 हजार रुपए का ऋण उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुआ। इस सहायता से उन्हें अपने व्यवसाय को बेहतर तरीके से संचालित करने और आगे बढ़ाने में मदद मिली। उन्होंने योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यापारियों को औपचारिक ऋण व्यवस्था से जोड़कर उनके कारोबार को निरंतर आगे बढ़ाने में सहायता करना है। योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को चरणबद्ध तरीके से ऋण सुविधा उपलब्ध होती है। इससे व्यापारी अपने दैनिक कारोबार, माल की खरीद और व्यवसाय के विस्तार के लिए आवश्यक पूंजी का उपयोग कर पाते हैं।

कीर्ति दास की कहानी इस बात का उदाहरण है कि छोटे व्यापारियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलने से उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। पीएम स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान : खुशियों की दास्तां

“अब नहीं टपकती छत, खुशियों से भर गया आशियाना

शुभम ठाकुर का कच्चे घर से पक्की छत मिलने तक का सफर हुआ तय

 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का एक प्रेरणादायक उदाहरण इटारसी निवासी शुभम ठाकुर की कहानी के रूप में सामने आया है। कभी कच्चे घर में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले शुभम ठाकुर को अब पक्के घर का सपना साकार होने के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का संबल मिला है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं पक्के आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना न केवल आवासीय सुविधा प्रदान करती है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा, स्वाभिमान और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस योजना के माध्यम से हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है, जिससे “सभी के लिए आवास” का लक्ष्य साकार हो रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत इस प्रकार की सफल कहानियां यह दर्शाती हैं कि शासन की योजनाएं सही पात्र तक पहुंचकर उनके जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।

शुभम ठाकुर ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बारिश, गर्मी और ठंड के मौसम में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। हर साल घर की मरम्मत कराना एक बड़ी परेशानी बन जाता था, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों प्रकार का दबाव रहता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिली सहायता राशि ने उनके जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई। इस योजना के माध्यम से उन्हें पक्के घर का निर्माण करने में आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो सका। अब वे अपने नए पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

शुभम ठाकुर ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने न केवल उन्हें एक मजबूत छत दी है, बल्कि आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर भी प्रदान किया है। अब उन्हें मौसम की मार या बार-बार मरम्मत की चिंता से मुक्ति मिल गई है। इसके लिए शुभम ठाकुर ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Industry Policy & Investment Promotion Department
Video 14
🔹सेवा संकल्प अभियान: सफलता की कहानी

🔹नारी सशक्तिकरण को परिभाषित करती मढ़ई सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की साहसिक महिलाएं

🔹सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में संभाली गाइडिंग और ड्राइविंग की कमान

➡️ दुनिया भर में जब भी नेतृत्व क्षमता की बात होती है, महिलाओं की भूमिका को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने राजनीति से लेकर सेना, घर से लेकर कार्यस्थल तक हर क्षेत्र में अपनी योग्यता, कार्य कुशलता और दूरदर्शिता से अपनी विशेष पहचान बनाई है।

लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर आज की महिलाएं आत्मनिर्भरता, न्यायप्रियता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ आगे बढ़ रही हैं। यह महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का स्पष्ट संकेत है।

ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत करती सोहागपुर विकासखंड की महिलाएं जो कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के घने एवं दुर्गम जंगलों में पर्यटकों का मार्गदर्शन कर रही है। कभी जिन क्षेत्रों को केवल पुरुषों के लिए उपयुक्त समझा जाता था, वहां अब महिलाएं निडरता और आत्मविश्वास के साथ गाइडिंग से लेकर जिप्सी ड्राइविंग तक की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

सोहागपुर विकासखंड के ग्राम टेकापार की सोनम एवं विमला, और ग्राम कामती की अर्चना, पूजा एवं नेहा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गाइड और ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। ये महिलाएं पर्यटकों को जंगल की जैव विविधता, वन्य जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य की जानकारी देने का कार्य करती हैं।

ग्राम टेकापार की विमला बताती हैं, "इस कार्य से हमें आत्मसंतोष की अनुभूति होती है। पहले लोग कहते थे कि यह काम महिलाओं का नहीं है, लेकिन अब समाज का नजरिया बदलने लगा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर इस क्षेत्र में आगे आ रही हैं।"

इन महिलाओं का कहना है कि इस कार्य से न केवल आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। स्थानीय समुदाय में महिलाओं की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, और अब कई परिवारों की महिलाएं भी गाइडिंग व ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए आगे बढ़ रही हैं।

इन महिला गाइडों को पर्यटकों से बातचीत कर न सिर्फ नए अनुभव मिलते हैं, बल्कि उन्हें जंगलों के प्रति जागरूकता और संरक्षण का संदेश देने का भी अवसर मिलता है। ये महिलाएं सुबह-सवेरे जंगल सफारी के लिए निकल जाती हैं और पूरे दिन मेहनत से अपना कार्य करती हैं।

यह परिवर्तन नारी सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है और यह दर्शाता है कि यदि अवसर मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर सकती हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
🔹सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन नर्मदापुरम एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय “प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह मेला” का आयोजन

🔹700 से अधिक किसानों ने लिया प्राकृतिक खेती एवं नवीन कृषि तकनीकों की जानकारी का लाभ

🔹कृषि यंत्रों एवं प्रगतिशील किसानों के उत्पादों की प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

➡️ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन नर्मदापुरम एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, गोविंदनगर के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में जिला स्तरीय “प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह मेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम-नरसिंहपुर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी, श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 700 से अधिक किसान बंधुओं ने सहभागिता की। किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके विभिन्न तरीकों तथा कृषि क्षेत्र में उपयोग की जा रही नवीन तकनीकों के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खेती को अधिक टिकाऊ, मृदा एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कृषि यंत्रों एवं उत्पादों की प्रदर्शनी

प्राकृतिक खेती कार्यशाला सह मेले में फसल अवशेष प्रबंधन पर आधारित कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही विभिन्न विभागों तथा प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित कृषि एवं अन्य उपयोगी उत्पादों की वृहद प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन, कृषि में नवीन तकनीकों के उपयोग तथा स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी दी गई। प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण कृषि पद्धतियों एवं उनके उत्पादों ने भी मेले में किसानों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यशाला के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने, फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने तथा आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, स्वस्थ मिट्टी और सुरक्षित भविष्य की ओर कदम: सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने क्षेत्र में किसानों के हित में संचालित योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे कम से कम एक एकड़ भूमि में स्वयं के उपयोग के लिए प्राकृतिक खेती प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाने से खेती की लागत को कम करने के साथ-साथ कृषि एवं मानव स्वास्थ्य के बीच बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सकता है।

श्री चौधरी ने क्षेत्र में लगातार घटते जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों से उर्वरकों के संतुलित एवं कम उपयोग, फसल विविधीकरण, फसल चक्रण, मृदा संरक्षण तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खेती में ऐसे तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भूमि की उर्वरता एवं जल संसाधन सुरक्षित रह सकें।

मिट्टी का स्वास्थ्य बचाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारेंगे : राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने भी किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ भोजन से होती है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर आने वाली पीढ़ी को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराया जा सकता है तथा उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाने में भी सहायता मिल सकती है।

किसान भाई रसायनिक उर्वरकों का करें कम उपयोग, फसल चक्रण और जल संरक्षण अपनाएं : विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी

पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने किसानों से मानव स्वास्थ्य की तरह मृदा स्वास्थ्य की भी देखभाल करने का आग्रह किया। उन्होंने मृदा में कार्बन की मात्रा बढ़ाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाने तथा नरवाई नहीं जलाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मृदा का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो कृषि उत्पादन की स्थिरता भी बनी रहेगी और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।

जल, जमीन और स्वास्थ्य बचाने प्राकृतिक खेती को अपनाएं: श्रीमती प्रीति शुक्ला

श्रीमती प्रीति शुक्ला ने किसानों को आत्मनिर्भर बनने तथा कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।

रासायनिक खेती से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें किसान, जल और मृदा संरक्षण पर करें ध्यान केंद्रित : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि नर्मदापुरम जिला मां नर्मदा के तट पर बसा है और नर्मदा का प्रभाव जिले की कृषि एवं फसलों पर भी दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि अब सस्टेनेबल कृषि की ओर बढ़ने का समय आ गया है।

रासायनिक खेती पर निर्भरता को कम करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि कृषि को मानव स्वास्थ्य के अनुकूल बनाना होगा। उन्होंने अत्यधिक मात्रा में उर्वरकों के उपयोग से मानव जीवन पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों के प्रति किसानों को जागरूक किया तथा प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेती और मानव स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जोड़कर देखने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने एवं फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को खेत में उपयोग करने से मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम फसल नरवाई प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कृषि छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रदर्शन किया गया जिसकी सभी अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र  में सहायक प्राध्यापक कृषि महा.पवारखेडा, डॉ. धनंजय कटहल ने फसलों में कीट व्याधि की पहचान एवं प्रबंधन के बारे में किसानो को बताया, सहायक प्राध्यापक, कृषि महा.पवारखेडा, डॉ. दीपक खांडे ने अलनीनो के विपरीत प्रभाव से फसलों का प्रबंधन संबंध में किसानो को तकनीकी जानकारी दी, कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर से वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र पटेल द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन पर किसानो को जानकारी दी। भोजन अवकाश उपरान्त द्वितीय तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. देवीदास पटेल द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रबंधन पर वैज्ञानिक, डॉ. ब्रजेश कुमार नामदेव द्वारा जैविक खेती में कीट व्याधि प्रबंधन, कार्यक्रम सहायक डॉ. प्रवीण सोलंकी द्वारा मृदा परीक्षण का महत्त्व एवं लाभ के विषय पर क्रमश: बताया।

कार्यक्रम में एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम श्री हिमांशु जैन, तहसीलदार बनखेडी सुश्री अंजू लोधी, श्री सुरेश पटेल, सदस्य – ICAR भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल श्री नीतिराज पटेल, श्री माधवदास अग्रवाल ,भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविन्दनगर के उपाध्यक्ष श्री उम्मेद सिंह पटेल, श्री मकरन सिंह पटेल, सचिव श्री केशव माहेश्वरी, न्यास के प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र गुर्जर एवं संयुक्त संचालक कृषि, श्री मनोहर देवके, परियोजना संचालक आत्मा श्री जे. एल. कासदे तथा कृषि सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं केंद्र के समस्त कृषि वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम सहायक उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार नामदेव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम समापन हुआ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
🔹नर्मदापुरम में आबकारी विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी: 20 लीटर कच्ची शराब जब्त, 04 प्रकरण दर्ज

➡️ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान जारी है। 28 सितंबर 2026, सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की।

➡️वृत्त नर्मदापुरम-ब की टीम ने ग्राम बुधवाड़ा एवं माखन नगर व आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 4 प्रकरण कायम किए गए।

➡️टीम ने 20 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 330 किलोग्राम लहान एवं 3.6 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 38,500 रुपये आंकी गई है।

उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक श्री के.के. पड़रिया के नेतृत्व में की गई। इसमें उपनिरीक्षक आर.पी. निमोदा, मुख्य आरक्षक दुर्गा प्रसाद मांझी एवं आरक्षक सतेंद्र मांझी का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh
🔹विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में बड़ी सौगात, TMT और इको की सुविधा शुरू

➡️ विश्व हृदय दिवस के अवसर पर 29 सितंबर 2026 को जिला अस्पताल नर्मदापुरम में हृदय रोगियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधाओं की शुरुआत की गई। सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत एवं सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले के मार्गदर्शन में अब अस्पताल में वयस्कों के लिए TMT (ट्रेडमिल टेस्ट) और बच्चों सहित सभी के लिए इकोकार्डियोग्राफी की सुविधा उपलब्ध होगी।

➡️आरएमओ डॉ. गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से हृदय रोग के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

TMT टेस्ट से चिकित्सकीय परामर्श अनुसार मरीज की हृदय की कार्यक्षमता और व्यायाम के दौरान हृदय की प्रतिक्रिया का आकलन किया जा सकेगा। और इकोकार्डियोग्राफी से हृदय की संरचना, वाल्व और पंपिंग क्षमता का मूल्यांकन किया जा सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सीने में दर्द, भारीपन, सांस फूलना, अत्यधिक थकान, असामान्य धड़कन या चक्कर आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा और धूम्रपान जैसे जोखिम वाले व्यक्ति नियमित जांच कराएं।

जिला अस्पताल में यह पहल हृदय रोगों की समय पर पहचान और रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
Home Department of Madhya Pradesh  Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
🔹नालसा "शिक्षा" योजना 2026 के अंतर्गत श्रवण एवं वाक दिव्यांग व्यक्तियों हेतु एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन

 ➡️मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्रीमति तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की उपस्थिति में 29 सितम्‍बर 2026 को नालसा "शिक्षा" योजना 2026 के अंतर्गत श्रवण एवं वाक दिव्यांग व्यक्तियों हेतु एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। नर्मदा बधिर संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक राय के माध्यम से श्रवण और वाक बाधित समुदाय के सदस्य, विकलांग व्यक्तियों के लिए काम करने वाली संस्थाओं के प्रतिभागीगण, सांकेतिक भाषा दुभाषी तथा अन्य हितधारक शामिल हुये। ऑनलाइन माध्यम से दिव्यांजन के लिये सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस विशेष अवसर पर श्रीमती तृप्ति शर्मा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम् द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया गया कि श्रवण एवं वाक् बाधित समुदाय विधिक अधिकारों के संबंध में सरल एवं सुलभ जानकरी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम् में संपर्क करें। निःशुल्क विधिक सेवाओं, शासकीय कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचाना, एवं वाक् बाधित समुदाय के उपस्थित प्रतिभागियों को शैक्षाणिक एवं रोजगार संबंधी अधिकारों के संबंधी जानकारी प्रदान की गयी।

उक्त कार्यक्रम में सुश्री के. शिवानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं समस्त दिव्यांजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
🔹पंचायत उप निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न

🔹सिवनी मालवा जनपद में 74.16 प्रतिशत और नर्मदापुरम जनपद में 70.46 प्रतिशत हुआ मतदान

➡️ पंचायत उप निर्वाचन (पूर्वार्ध) 2026 के अंतर्गत जिले की जनपद पंचायत नर्मदापुरम एवं सिवनी मालवा में विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जनपद पंचायत सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम पंचायत फरीदपुर खुर्द के मतदान केंद्र क्रमांक 223 पर कुल 536 मतदाताओं में से 405 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान का प्रतिशत 75.56 रहा। वहीं मतदान केंद्र क्रमांक 224 अमलाड़ा खुर्द में कुल 505 मतदाताओं में से 367 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 72.67 रहा। दोनों मतदान केंद्रों पर कुल 772 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जनपद पंचायत सिवनी मालवा के इन दोनों मतदान केंद्रों पर कुल 74.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

जनपद पंचायत नर्मदापुरम अंतर्गत ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा एवं मिसरोद में भी पंचायत उप निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 145 पर कुल 449 मतदाताओं में से 250 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 55.68 रहा। मतदान केंद्र क्रमांक 146 पर कुल 535 मतदाताओं में से 338 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 63.18 रहा। मतदान केंद्र क्रमांक 147 पर कुल 291 मतदाताओं में से 163 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 56.01 रहा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत मिसरोद के मतदान केंद्र क्रमांक 151 पर कुल 757 मतदाताओं में से 609 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 80.45 रहा। मतदान केंद्र क्रमांक 152 पर कुल 720 मतदाताओं में से 579 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसका प्रतिशत 80.42 रहा। तहसील नर्मदापुरम ग्रामीण क्षेत्र में कुल 70.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग श्री दिनेश श्रीवास्तव द्वारा ग्राम पंचायत सांवलखेड़ा के मतदान केंद्र क्रमांक 145 एवं 146 का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर संचालित निर्वाचन प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पंचायत उप निर्वाचन के दौरान सभी संबंधित मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=narmadapuram nis:value=narmadapuram nis:enabled=true nis:link/> Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
🔹सेवा संकल्प अभियान-2026

🔹नर्मदा महाविद्यालय में NSS ने किया 'सेवा की कहानी' नाटक का मंचन

➡️प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत "सेवा की कहानी" विषय पर नाटक की प्रस्तुति दी गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा इस नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार दिवाकर एवं साहिल तिलोटिया के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने सेवा के महत्व पर आधारित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

NSS के सभी स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत इस नाटक के माध्यम से समाजसेवा, जनजागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। नाटक के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर धर्मेंद्र कटारे, रोहन राजवंशी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Home Department of Madhya Pradesh  Department of School Education, Madhya Pradesh
🔹सेवा संकल्प अभियान: सफलता की कहानी

🔹पीएम स्वनिधि योजना ने संवारी सेवक राम सराठे की जिंदगी, खुद का व्यवसाय स्थापित कर बने आत्मनिर्भर

🔹अब दूसरों के लिए भी बने रोजगार का माध्यम

➡️सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं। पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर श्री सेवक राम सराठे ने अपना व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

श्री सेवक राम सराठे बताते हैं कि योजना का लाभ मिलने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के साथ दुकान के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए भी उनके पास पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं थी। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे अपने व्यवसाय को शुरू करने और आगे बढ़ाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।

इसी दौरान उन्हें पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें चरणबद्ध रूप से 90 हजार रुपए तक की ऋण सहायता प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहयोग से श्री सराठे ने अपना व्यवसाय स्थापित किया तथा आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर व्यवसाय को आगे बढ़ाया। योजना से मिली सहायता उनके लिए आर्थिक संबल बनी और उन्होंने अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।

श्री सराठे बताते हैं कि स्वयं का व्यवसाय शुरू होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अब वे अपनी आजीविका स्वयं संचालित करने के साथ अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार पीएम स्वनिधि योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं बनी, बल्कि इसने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का अवसर भी दिया।

श्री सेवक राम सराठे ने योजना से मिले लाभ और अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh
Video 23
🔹आंगन मिलन कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी के साथ पोषण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

🔹मटकुली में विधायक ठाकुरदास नागवंशी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

➡️ मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को पिपरिया विकासखंड के ग्राम मटकुली में आंगन मिलन कार्यक्रम विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आंगन मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के संबंध में संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में एक ही आंगन में उपस्थित होकर गर्भावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं उनसे तैयार किए जाने वाले व्यंजनों के पोषण लाभ तथा उनकी तासीर के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए शासन की पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री नागवंशी ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विधायक द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए तथा सभी बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मटकुली एवं आसपास के ग्रामों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिन पर विधायक श्री नागवंशी ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मौके पर ही समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में श्रीमती ममता नागवंशी द्वारा पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री कमल कुमार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh