अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विवाह मुक्त भारत की दिलाई शपथ
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 से 15 अक्टूबर 2026 तक जिले में पांच दिवसीय गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं और समुदाय को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह रोकने और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल विवाह की सूचना 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन पर देने के लिए जागरूक किया गया।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh