मशहूर सिंगर मीका सिंह ने 2019 की अपनी पाकिस्तान यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए भारतीयों की मानसिकता पर एक बड़ा सवाल खड़ा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान मीका ने पूछा कि भारतीयों को दुबई के मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है, तो पाकिस्तानी मुसलमानों से इतनी नफरत क्यों है?
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या वहां के लोग बुरे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार हुआ और वहां के मुसलमान ननकाना साहिब और पंजा साहिब जैसे ऐतिहासिक सिख गुरुद्वारों में साफ-सफाई व सेवा में भी मदद करते हैं। मीका ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान में सिखों के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैं, जिसके कारण वह व्यक्तिगत और भावनात्मक रूप से वहां से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं।
Korba, Korba | Oct 7, 2026