जमुई: सरकार पहुंची अधिकारी के द्वार, प्रोटोकॉल के खिलाफ कदम की हो रही चर्चा
सदर अस्पताल में दो प्रसूता की मौत मामले में डीएस व चिकित्सक को फटकार लगाने के बाद आवेश में मंत्री श्रेयसी सिंह खुद प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए जिलाधिकारी नवीन के आवास पर पहुंच गई, कहा जाए तो सरकार ही अधिकारी के द्वार पर पहुंच गई। जबकि मंत्री फोन कर डीएम को सदर अस्पताल में ही बुला सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, शायद मंत्री को इसका आभास नहीं हो और गुस्से में यह कदम उठ गया हो। लेकिन यह प्रोटोकाल का खुले तौर पर उलंघन माना जा रहा है, जिसकी चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बहरहाल मामला गंभीर था जिस वजह से मंत्री को यह कदम उठाना पड़ा हो, लेकिन खासकर विपक्ष खेमे में इसकी चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में राजद के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने कहा है कि बिहार में अफसरशाही हाबी हो गया है। जनप्रतिनिधि का स्तर पूरी तरह गिर चुका है। मंत्री ने प्रोटोकॉल का उलंघन किया है।
जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी ने इस संबंध में कुछ बताने से परहेज करते दिखे, उन्हीने कहा कि मंत्री डीएम से मिलने आवास पर पहुंची थी यह बेहतर मंत्री ही बता सकती हैं। #jamuitopnews #jamuiupdates #CMBihar #mantriji
Jamui, Jamui | Oct 5, 2026