सदर अस्पताल में एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौ^त के बाद हंगामा मामले में DM ने DDC के नेतृत्व में जांच समिति किया गठित
ड्यूटी से महिला चिकित्सक के गायब रहने के बाद सदर अस्ताल में एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौत के बाद आक्रोशित परिजन के हंगामा और मंत्री श्रेयसी सिंह द्वारा डीएस व चिकित्सक को फटकार लगाने मामले में डीएम के आदेश पर रविवार की शाम 4:00 बजे जांच समिति का गठन किया गया है। जो घटना के हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच करेगी।
डीडीसी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच समिति द्वारा घटना के मुख्य कारण, इलाज के दौरान चिकित्सक की उपलब्धता अथवा अनुपस्थिति तथा किसी भी स्तर पर हुई चिकित्सकीय या प्रबंधकीय लापरवाही की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित इस समिति में सिविल सर्जन और वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि समिति को पूरे मामले की प्राथमिकता के आधार पर तथ्यात्मक जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है, ताकि जांच में सामने आए निष्कर्ष के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। आगे डीएम ने कहा कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, कार्रवाई होगी।
Jamui, Jamui | Oct 5, 2026