जमुई: IMA ने क्लिनिक सील मामले को बताया अवैध, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन पर भी आरोप
डॉ. शालिनी सिंह के रजिस्ट्रेशन और सीलिंग की कार्रवाई को लेकर IMA के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के बीच विवाद अब खुलकर सामने आने लगा है। रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि डॉ. ललित कुमार सिंह ने क्लिनिकों को सील किए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे नियमों के विपरीत और अवैध बताया है। इसका वीडियो सोमवार की सुबह 10 बजे सामने आई है। डॉक्टर ललित सिंह ने आगे कहा कि बिहार सरकार की ओर से जून में जारी गजटेड सर्कुलर में एक से 40 बेड तक के अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग प्रावधान किया गया है, लेकिन इसके लिए पहले मानक निर्धारित किए जाने थे। मानक तय किए बिना रजिस्ट्रेशन और सीलिंग की कार्रवाई करना उचित नहीं है। #jamuinews #jamuitopnews #zilaprashasan #sdojamui #dmjamui #ima
Jamui, Jamui | Oct 5, 2026