फोटो निर्वाचक नामावली 2027 के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न
--
फोटो निर्वाचक नामावली-2027 के विशेष पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं सर्वसमावेशी बनाने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 46 निवाड़ी के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 6 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष, निवाड़ी में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को मतदाता सूची के अद्यतन एवं पुनरीक्षण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा मतदाताओं के नाम फार्म-6 के माध्यम से प्राथमिकता से मतदाता सूची में जोड़े जाएं।
प्रशिक्षण में मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दोहरे दर्ज मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने, मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं स्थानांतरण की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे।
बीएलओ को गरुड़ ऐप सहित अन्य तकनीकी माध्यमों के सटीक उपयोग एवं डेटा प्रविष्टि की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि मतदाता संबंधी जानकारी दर्ज करने में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
प्रशिक्षण के अंत में सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ पालन करते हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र निवाड़ी के संबंधित निर्वाचन अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित रहे।
Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #विशेष_गहन_पुनरीक्षण
#SIR2026 #JansamparkMP #niwari