Public App Logo
Profile Picture

proniwari

@proniwari
681Followers
0Following
Video 0
शैक्षणिक यात्रा से विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से जाना विज्ञान और इतिहास साबरमती आश्रम, साइंस सिटी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का किया भ्रमण
--
समग्र शिक्षा अभियान (से.ए.जु.) लोक शिक्षण संचालनालय म.प्र. भोपाल के संदर्भ में जिला निवाड़ी कलेक्टर श्रीमति जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री उन्मेस श्रीवास्तव जी के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा IRCTC के सहयोग से आयोजित शैक्षणिक एवं अध्ययन यात्रा में जिला निवाड़ी के विद्यार्थियों ने विभिन्न ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। यह यात्रा 26 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई।

इस यात्रा के लिए गणित और विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा 2025-26 के विकासखंड में टोप करने वाले बच्चो का शासन स्तर से चयन किया गया।

यात्रा में विद्यार्थी प्रशांत लोधी एवं अंजली पाल जिला नोडल अधिकारी श्रीमती कल्पना निगम, APC जिला निवाड़ी, शिक्षक श्री दीपचन्द्र केवट, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय हाईस्कूल बंजारीपुरा जिले से शामिल रहे।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने साबरमती आश्रम, रानी की बावड़ी, साबरमती रिवरफ्रंट, साइंस सिटी अहमदाबाद, अक्षरधाम मंदिर तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया।

अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में विद्यार्थियों ने एक्वाटिक गैलरी, एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस गैलरी, रोबोटिक गैलरी एवं नेचर पार्क का अवलोकन किया। वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, जलीय जीवन एवं प्रकृति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

विद्यार्थियों ने साबरमती आश्रम में स्वतंत्रता आंदोलन एवं महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को जाना। वहीं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के भ्रमण के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान की जानकारी प्राप्त की।

यात्रा के दौरान अक्षरधाम में लाइट एंड साउंड शो तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का लाइट शो भी विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों को अत्यंत आनंददायक एवं यादगार बताया।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के लिए भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं अति उत्तम रहीं। DPI टीम, IRCTC टीम एवं डॉक्टरों की टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया तथा उनकी सुविधाओं एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।

शिक्षकों के अनुसार, इस प्रकार की यात्राएं विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रत्यक्ष एवं अनुभवात्मक ज्ञान प्रदान करती हैं। यात्रा से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, संवाद कौशल, सामाजिक व्यवहार एवं सहयोग की भावना विकसित हुई।

मध्यप्रदेश शासन शिक्षा विभाग की इस पहल को सभी बच्चों व अभिभावकों ने इसे एक अच्छी पहल बताया।

Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत तालाबों और मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।

पृथ्वीपुर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था गैलवारा समर्पण संस्था एवं नगर परिषद पृथ्वीपुर के संयुक्त तत्वावधान में राधा सागर तालाब के समीप मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलू केशव खटीक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पटेरिया, जिला मंत्री श्री राजेश साहू, पार्षदगण, संस्था के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों ने श्रमदान किया। सभी ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था स्कूली ग्राम सेवा समिति द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कुड़ार तालाब के घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन एवं नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार यादव सहित युवाओं एवं ग्रामीणजनों ने सहभागिता की। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा, जल संरक्षण एवं गौ सेवा के महत्व की जानकारी दी गई। युवाओं ने स्वच्छता, जल संरक्षण एवं गौ सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=2october nis:value=2october nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhijayanti nis:value=MahatmaGandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुशासन nis:value=सुशासन nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छभारत nis:value=स्वच्छभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पौधारोपण nis:value=पौधारोपण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित
--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर विविध जन-जागरूकता एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं महिलाओं की सहभागिता से पोषण गतिविधियां आयोजित की गईं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए नियमित एवं संतुलित पोषण की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों के दौरान स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर भी जागरूकता संदेश दिए गए। बच्चों एवं उनके अभिभावकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, स्वच्छ वातावरण तथा पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में बताया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सेवा भावना के साथ विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए समाज में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया।

अन्नप्राशन संस्कार

इस अवसर पर जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत रूप से कराया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों को पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई तथा बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित इन गतिविधियों में बच्चों, महिलाओं एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=2october nis:value=2october nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhijayanti nis:value=MahatmaGandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुशासन nis:value=सुशासन nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छभारत nis:value=स्वच्छभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पौधारोपण nis:value=पौधारोपण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जिला निवाड़ी में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एम. एन. खान के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ।

अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, कक्षों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

स्वच्छता अभियान के माध्यम से एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

<nis:link nis:type=tag nis:id=2october nis:value=2october nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhijayanti nis:value=MahatmaGandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुशासन nis:value=सुशासन nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छभारत nis:value=स्वच्छभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पौधारोपण nis:value=पौधारोपण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर माई भारत ने आयोजित किए स्वच्छता श्रमदान, ग्रामसभा, योग एवं पौधारोपण कार्यक्रम
--
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माई भारत निवाड़ी द्वारा जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जेरोन खालसा और ग्राम पंचायत जवारपुरा में स्वच्छता श्रमदान, ग्रामसभा, योग, पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जेरोन खालसा में स्वच्छता श्रमदान एवं योग शिविर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेरोन खालसा में नगर परिषद जेरोन खालसा के सहयोग से स्वच्छता श्रमदान, पौधारोपण एवं योग शिविर आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, स्वच्छता मित्रों, नगर परिषद कर्मचारियों एवं नागरिकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उपस्थितजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग की अपील की गई। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के बाद आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अरविंद साहू एवं श्री दिवाकर पांडेय द्वारा योग शिविर आयोजित कर योग एवं आयुर्वेद के महत्व और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

जवारपुरा में ग्रामसभा के साथ स्वच्छता श्रमदान

जनपद पंचायत पृथ्वीपुर की ग्राम पंचायत जवारपुरा में ग्रामसभा, स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। ग्रामसभा में पंचायत सचिव द्वारा एजेंडा बिंदुवार प्रस्तुत किया गया तथा ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सरपंच, उपसरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों, माई भारत स्वयंसेवक एवं ग्रामीणों ने पंचायत भवन के समीप स्वच्छता श्रमदान किया।

माई भारत स्वयंसेवक श्री शशांक रावत ने ग्रामीणों को ग्राम स्वराज, पंचायत की विकास योजनाओं, बजट एवं आय-व्यय की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों के चयन तथा पंचायत कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व की जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अटल भूजल योजना एवं वीवीजी-राम-जी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, माई भारत के स्वयंसेवकों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, जनभागीदारी एवं ग्राम विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=2october nis:value=2october nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhijayanti nis:value=MahatmaGandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुशासन nis:value=सुशासन nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छभारत nis:value=स्वच्छभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पौधारोपण nis:value=पौधारोपण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
बदलते मौसम की चुनौती के बीच ओरछा से शुरू हुई युवा जलवायु संदेश साइकिल यात्रा
--
बदलते मौसम और इसके बढ़ते दुष्परिणामों को लेकर युवाओं को जागरूक करने तथा किसानों और ग्रामीण समुदायों के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘युवा जलवायु परिवर्तन संदेश साइकिल यात्रा’ का शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर ओरछा के कंचना घाट से शुभारंभ हुआ। 2 अक्टूबर से शुरू हुई यह यात्रा 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बक्सवाहा स्थित बड़गढ़ धाम में संपन्न होगी। यात्रा का नेतृत्व जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. संजय सिंह कर रहे हैं।

यात्रा को निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते मौसम का असर अब हमारे आसपास स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जल और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। 

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का बदलता स्वरूप अब खेती और ग्रामीण जीवन को प्रभावित कर रहा है। महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बनी हुई है, वहीं बुंदेलखंड में भीषण गर्मी और पानी की कमी जैसी परिस्थितियां चुनौती बढ़ा रही हैं। उत्तर प्रदेश का बांदा जिला भी इस वर्ष मई में देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा। बढ़ती गर्मी, अनियमित बारिश और मौसम में बदलाव का असर खेतों, जल स्रोतों और ग्रामीण आजीविका पर दिखाई दे रहा है।

इन्हीं परिस्थितियों के बीच इस साइकिल यात्रा में आज की Gen Z और युवा पीढ़ी सक्रिय रूप से जुड़ रही है। युवा साइकिल के माध्यम से गांवों और विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं और अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। जनसंवाद के दौरान युवा अनियमित वर्षा, बढ़ती गर्मी, सूखा, जल संकट, फसलों पर पड़ रहे असर और पर्यावरण में हो रहे बदलाव जैसे विषयों पर अपनी बात रख रहे हैं।

यात्रा से जुड़े युवाओं का कहना है कि जलवायु से जुड़े बदलाव अब केवल किताबों या चर्चाओं तक सीमित विषय नहीं रह गए हैं। इसका असर उनके गांवों, खेती, पानी और रोजमर्रा के जीवन में दिखाई दे रहा है। ऐसे में युवा पीढ़ी को केवल समस्या को समझने तक सीमित न रहकर समाधान के स्थानीय प्रयासों में भी भागीदारी करनी होगी।

यात्रा के दौरान किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और ग्रामीण समुदायों के साथ संवाद करते हुए वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का संरक्षण, मिट्टी में नमी बनाए रखना, वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल और मौसम के अनुरूप कृषि पद्धतियों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

प्रथम दिवस साइकिल यात्री ओरछा के कंचना घाट से रवाना होकर मड़ोर और पठारी होते हुए गणेशपुरा पहुंचेंगे, जहां यात्रा का पड़ाव रहेगा। इसके बाद यात्रा विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगी तथा 10 अक्टूबर को बक्सवाहा के बड़गढ़ धाम में इसका समापन होगा।

‘युवा कदम बढ़ाएं, पर्यावरण बचाएं’ के संदेश के साथ निकली यह साइकिल यात्रा युवाओं को पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जोड़ने के साथ-साथ गांव-गांव जनसंवाद का माध्यम बनेगी। यात्रा में शामिल युवा बदलते मौसम की चुनौतियों पर अपनी बात रखते हुए स्थानीय स्तर पर समाधान के प्रयासों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दे रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत एवं उपाध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=पर्यावरणसंरक्षण nis:value=पर्यावरणसंरक्षण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
➡️स्वच्छता अभियान अभियान 
➡️सेवा संकल्प अभियान 
➡️पौधारोपण

<nis:link nis:type=tag nis:id=2october nis:value=2october nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhijayanti nis:value=MahatmaGandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳गांधी जयंती पर निवाड़ी में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित।🌳

➡️स्वच्छ भारत मिशन के तहत आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

➡️नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों एवं महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

➡️दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।

➡️पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के बैग/थैले एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया।

➡️बड़े तालाब परिसर में विधायक, जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक पौधारोपण किया।

🌳स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त निवाड़ी के साथ हरित क्षेत्र के विस्तार और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=2october nis:value=2october nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhijayanti nis:value=MahatmaGandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुशासन nis:value=सुशासन nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छभारत nis:value=स्वच्छभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
विरासत को सहेजते हुए विकास की नई राह पर बढ़ता निवाड़ी

निवाड़ी जिले के गठन के 8 वर्ष पूर्ण — विकास, जनकल्याण और जनभागीदारी से बदलती तस्वीर
--
बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरती, जहां आस्था, संस्कृति, प्रकृति और समृद्ध विरासत का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यही है निवाड़ी—मध्यप्रदेश का 52वां जिला, जो 1 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन टीकमगढ़ जिले से अलग होकर अस्तित्व में आया। लगभग 1,170 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल और 4 लाख 4 हजार 807 की आबादी वाला निवाड़ी आज अपनी ऐतिहासिक पहचान को सहेजते हुए विकास की नई संभावनाओं की ओर निरंतर अग्रसर है।

आठ वर्षों की विकास यात्रा में जिले में प्रशासनिक एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए गए हैं।

सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के साथ विकास को गति

जिले में 3 तहसील, 2 जनपद पंचायत, 136 ग्राम पंचायतें, 303 गांव और 5 नगरीय निकाय हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 8 पुलिस थाने और 6 पुलिस चौकियां कार्यरत हैं। जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र तथा 1 लोकसभा क्षेत्र है।

शिक्षा के क्षेत्र में 740 स्कूल तथा 9 कॉलेज एवं विश्वविद्यालय संचालित हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में 1 जिला चिकित्सालय, 1 सिविल अस्पताल, 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 70 उप-स्वास्थ्य केंद्र और 1 निजी अस्पताल नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन की समृद्ध पहचान

निवाड़ी की पहचान उसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव से भी है। श्री रामराजा मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, राजा महल, जहांगीर महल, राय प्रवीण महल और गढ़कुंडार किला जिले की गौरवशाली विरासत के प्रमुख प्रतीक हैं।

ओरछा का श्री रामराजा मंदिर भगवान श्रीराम की राजा के रूप में पूजा की अनूठी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। बेतवा नदी और ओरछा सेंचुरी प्राकृतिक सौंदर्य को समृद्ध करते हैं। पर्यटन को नई कनेक्टिविटी देने के लिए भोपाल–ओरछा–चंदेरी पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा भी महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से भोपाल से ओरछा की यात्रा लगभग एक घंटे में की जा सकती है।

श्री राम विवाह महोत्सव, सावन तीज मेला, नवरात्रि मेला और गढ़कुंडार महोत्सव जिले की प्रमुख सांस्कृतिक गतिविधियां हैं। आल्हा, फाग, बुंदेली लोकगीत, राई और दीवारी नृत्य यहां की लोक संस्कृति की पहचान हैं, वहीं बुंदेली पेंटिंग और टेराकोटा हस्तशिल्प स्थानीय कला एवं शिल्प परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं।

जनकल्याणकारी योजनाओं से विभिन्न वर्गों को लाभ

केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले के पात्र हितग्राहियों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत दिसंबर 2023 से जुलाई 2026 तक 4,323 नवीन पंजीयन के साथ 3 करोड़ 77 लाख रुपये तथा अगस्त 2025 से जुलाई 2026 की अवधि में 1,262 पंजीयन के साथ 2 करोड़ 4 लाख रुपये की उपलब्धि दर्ज की गई है।

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 79,300 पंजीयन के साथ 326 करोड़ 16 लाख रुपये तथा बाद की अवधि में 131 करोड़ 92 लाख रुपये की सहायता दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 2,657 हितग्राहियों को 66 करोड़ 42 लाख रुपये तथा बाद की अवधि में 681 हितग्राहियों को 17 करोड़ 2 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।

वृद्धावस्था, निःशक्त, विधवा, कल्याणी, दिव्यांग, कन्या अभिभावक, राष्ट्रीय परिवार सहायता और विवाह प्रोत्साहन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ संबल योजना के अंतर्गत 1,066 हितग्राहियों को 22 करोड़ 86 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

अधोसंरचना विकास से मजबूत होती कनेक्टिविटी

ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में दिसंबर 2023 से जुलाई 2026 तक ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 2,548.99 लाख रुपये के 76 कार्य लिए गए, जिनमें 44 कार्य पूर्ण तथा 32 कार्य प्रगतिरत हैं। अगस्त 2025 से जुलाई 2026 की अवधि में 1,236.43 लाख रुपये के 20 कार्य प्रगतिरत हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बाऊआ नदी पुल पर 400.74 लाख रुपये तथा पथेरी नदी पुल पर 337.10 लाख रुपये के कार्य जारी हैं। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और संपर्क सुविधा को और मजबूती मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में बढ़ते अवसर

निवाड़ी में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में भी विस्तार हुआ है। वर्ष 2025–26 में 2,052 एमएसएमई इकाइयां पंजीकृत हुई हैं, जिनमें 134 विनिर्माण इकाइयां तथा 74 उत्पादनरत इकाइयां हैं। वित्तीय वर्ष 2023–26 के दौरान कुल 4,467 एमएसएमई इकाइयां पंजीकृत हुईं और 6,212 रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

एक सहायता प्राप्त औद्योगिक इकाई में 3,200 करोड़ रुपये के निवेश से 1,200 रोजगार उपलब्ध हुए हैं। निवाड़ी भाटा में 16.23 करोड़ रुपये के निवेश से 281 रोजगार तथा प्रतापपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 240.71 करोड़ रुपये के निवेश से 2,312 रोजगार दर्ज किए गए हैं। वहीं जेरे औद्योगिक क्षेत्र में 27 हेक्टेयर क्षेत्र में 105 इकाइयों के लिए 82 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश और 1,400 रोजगार का लक्ष्य निर्धारित है।

शिक्षा में बेहतर परिणाम, आधुनिक संसाधनों का विस्तार

शिक्षा के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 50.92 प्रतिशत से बढ़कर 70.59 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परिणाम 33 प्रतिशत से बढ़कर 67.17 प्रतिशत हुआ है।

विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 30 हाईस्कूलों में 2-2 तथा 27 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में 4-4 इंटरैक्टिव पैनल लगाए गए हैं। इसके अलावा 3 हाईस्कूल और 15 हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं।

कृषि में नवाचार से बढ़ी आय की संभावनाएं

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। अटल भू-जल योजना के अंतर्गत ग्राम रजपुरा के किसान श्री भरत राजपूत को शेडनेट हाउस के लिए 17 लाख रुपये का अनुदान मिला। उन्होंने रंगीन शिमला मिर्च की खेती से 3,500 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त करते हुए 10.50 लाख रुपये की कुल आय और 8.50 लाख रुपये वार्षिक शुद्ध आय अर्जित की। यह आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं का प्रेरक उदाहरण है।

महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 2,227 स्व-सहायता समूहों से 21,262 परिवार जुड़े हैं। 2,221 समूहों को क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराया गया तथा 12.74 करोड़ रुपये रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निधि के रूप में दिए गए। बैंक समन्वय से लगभग 10 करोड़ रुपये का क्रेडिट लिंकेज भी हुआ है। इससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों और स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिली है।

वंचित वर्गों के लिए योजनाओं का विस्तार

वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए भी विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में 18 सामुदायिक वन अधिकार पत्र, 42 आदि सेवा केंद्र और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 9 नवीन ग्राम शामिल किए गए हैं। 496 वन अधिकार दावों में से 66 पात्र दावों पर अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं।

जिले के 18 छात्रावासों में 870 सीटें उपलब्ध हैं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के 1,776 स्वीकृत आवेदनों पर 100 प्रतिशत भुगतान किया गया है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विद्यार्थियों में 7,650 विद्यार्थियों को 5 करोड़ 23 लाख 35 हजार 795 रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

बड़ी परियोजनाओं से विकास को नई दिशा

जिले में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को भी गति मिली है। 15 अक्टूबर 2025 को श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास किया गया। वहीं 26 जुलाई 2026 को संयुक्त नवीन कलेक्ट्रेट भवन एवं जिला चिकित्सालय का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर लगभग 193 करोड़ रुपये की लागत के 59 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

विकास की नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ता निवाड़ी

निवाड़ी की आठ वर्ष की विकास यात्रा यह दर्शाती है कि समृद्ध विरासत को सहेजते हुए आधुनिक विकास की नई राह बनाई जा सकती है। कृषि से उद्योग तक, शिक्षा से रोजगार तक, महिला सशक्तिकरण से सामाजिक सुरक्षा तक और पर्यटन से अधोसंरचना तक जिले में विकास के विभिन्न आयामों पर निरंतर कार्य हो रहा है।

आने वाले समय में पर्यटन, कृषि आधारित उद्योग, कौशल विकास, स्थानीय रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को और विस्तार दिया जा सकता है।

निवाड़ी केवल अपनी विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी विकास यात्रा के लिए भी नई पहचान बना रहा है।

विरासत को सहेजते हुए...
विकास को गति देते हुए...
जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ता निवाड़ी।

यही है—निवाड़ी जिले की विकास गाथा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
विद्यालय को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

एक दिन, एक घंटा, एक साथ" की परिकल्पना के तहत स्वैच्छिक स्वच्छता श्रमदान किया
--
सेवा संकल्प अभियान तथा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य मे पीएमश्री शासकीय कन्या हाई स्कूल जेरोन खालसा मे लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश एवं मेरा युवा भारत निवाड़ी के जिला युवा अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशानुसार नगर जेरोन खालसा के पीएमश्री शासकीय कन्या हाई स्कूल मे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान, कचरा प्रबंधन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, इस दौरान "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" की परिकल्पना के तहत नागरिकों और विद्यार्थियों ने स्वैच्छिक स्वच्छता श्रमदान में योगदान दिया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मेरा युवा भारत निवाड़ी के स्वयंसेवक शशांक रावत, संस्था प्राचार्य कृष्ण कुमार बिदुआ, संस्था के शिक्षक सतीश प्रसाद मिश्रा, धर्मेश बिदुआ, अभिलाष पांडेय, दीपक बिदुआ, आलोक गंगेले, हर्षा रावत, पीयूष रावत,अनुराग मिश्रा, चंचल खरया, लक्ष्मी नामदेव, राखी सुत्रकार, रश्मि चौधरी, नीलम तिवारी, किशोरी लाल अहिरवार ने विद्यालय प्रांगण मे झाड़ू लगा कर साफ- सफाई की, विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया, इसके साथ उपस्थित सभी छात्राओं के क्रमबद्ध तरीके साबुन से हाथ धुलाकर छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, स्वच्छता अभियान के उपरांत पीएमश्री शासकीय कन्या हाई स्कूल जेरोन खालसा के परिसर मे पौधारोपण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य  कृष्ण कुमार बिदुआ ने कहा सेवा पख़वाडा अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं  पौधा रोपण एक पुण्य कार्य है, जिससे हमे शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती हैं, प्रदूषण नियंत्रण, वर्षा और जल संरक्षण, मिट्टी का बचाव होता है सभी ने मिलकर स्कूल परिसर व आसपास साफ-सफाई तथा श्रमदान किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
राशन कार्डों की री-केवाईसी में लापरवाही पर 21 राशन दुकान संचालकों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी, होगी सख्त कार्रवाई
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में जिले में राशन कार्डों की Re-KYC का कार्य समय सीमा में पूरा न करने वाले राशन दुकान संचालकों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सपना सेन द्वारा अनुभाग निवाड़ी के 21 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेता/प्रबंधक को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया है। Re-kyc कार्य समय सीमा में नहीं होना एवं प्रगति अत्यंत कम होने के कारण शासन की "एक राष्ट्र एक राशनकार्ड" योजना और पात्र हितग्राहियों के सत्यापन कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है।

इस गंभीर लापरवाही को लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सपना सेन द्वारा सख्त सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी कर दुकान विक्रेता/प्रबंधक पर आर्थिक दंड, प्रतिभूति राशि को राजसात करने तथा दुकान का प्राधिकार पत्र निलंबित या निरस्त करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकती है। संबंधित विक्रेता/प्रबंधक को स्पष्टीकरण हेतु दिनांक 05 अक्टूबर 2026 तक समय दिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रगति नहीं आने पर विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी एवं राशन वितरण व्यवस्था संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जावेगी।

Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
2 अक्टूबर 2026 को जमुनिया खास में आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर 2026 को ग्राम जमुनिया खास में एक विशेष अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता, एकता और समानता का संदेश देना है। इस शिविर के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाषण, निबंध लेखन और नाटक (नुक्कड़ नाटक) जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और गांधी जी के आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले और प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन ने इस शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीणों से शामिल होने और सामाजिक समरसता के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=2october nis:value=2october nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahatmagandhijayanti nis:value=MahatmaGandhiJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्य दिवस का शुभारंभ

निवाड़ी गौरव दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने जिले की प्रगति एवं विकास के प्रति संकल्प दोहराया
--
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन’ के सामूहिक गायन के साथ शासकीय कार्यों का शुभारंभ किया जाता है। इसी क्रम में आज 1 अक्टूबर को निवाड़ी गौरव दिवस एवं जिला स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र-गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्र-गान ‘जन-गण-मन’ का सामूहिक गायन किया।

निवाड़ी जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। ‘वंदे मातरम्’ देश की स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्र-गीत है, जो देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर निवाड़ी जिले की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा को स्मरण करते हुए जिले के निरंतर विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिकों को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करने की भावना व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री इकबाल मोहम्मद सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रगान nis:value=राष्ट्रगान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वन्देमातरम nis:value=वन्देमातरम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gauravdivas nis:value=GauravDivas nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
बुंदेलखंड में निकलेगी युवा जलवायु परिवर्तन संदेश यात्रा

जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जलवायु अनुकूल कृषि और जलवायु परिवर्तन के प्रति युवाओं को किया जाएगा जागरूक
--
बुंदेलखंड क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के प्रति युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से “युवा जलवायु परिवर्तन संदेश यात्रा” का आयोजन राष्ट्रीय जल जन जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह जी के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह यात्रा 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगी। यात्रा की शुरुआत ओरछा के कंचना घाट से होगी और इसका समापन बड़गर धाम बक्सवाहा जिला छतरपुर में किया जाएगा।

यात्रा के दौरान युवाओं एवं ग्रामीण समुदायों के बीच जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर संवाद किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से बुंदेलखंड में बदलते मौसम और उसके कारण उत्पन्न हो रही सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार बुंदेलखंड में अनियमित वर्षा, सूखा, बाढ़ और बेमौसम आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों का सीधा असर किसानों की आजीविका पर पड़ रहा है। इससे खरीफ और रबी दोनों फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। लगातार फसल खराब होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और कई परिवार रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।
जलवायु परिवर्तन का प्रभाव केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर ग्रामीण परिवारों के सामाजिक और आर्थिक जीवन पर भी पड़ रहा है। आर्थिक संकट के कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने तथा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं।

युवा जलवायु परिवर्तन संदेश यात्रा के माध्यम से युवाओं को जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया जाएगा। यात्रा के दौरान लोगों से जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया जाएगा।
यात्रा का उद्देश्य बुंदेलखंड में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर जनसंवाद को मजबूत करना और युवाओं को जलवायु संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
समय पर पहचान ने बचाई गर्भवती महिला की जान — एक प्रेरणादायक कहानी

“एक छोटी-सी जांच, सही समय पर लिया गया निर्णय और पूरी टीम की तत्परता—किसी की जिंदगी बचा सकती है।”
--
ग्राम जवारपुरा कुर्मरा की 19 वर्षीय गर्भवती श्रीमती रचना रैकवार की जांच के दौरान उनका हीमोग्लोबिन मात्र 3.8 ग्राम/डेसीलीटर पाया गया। यह गंभीर एनीमिया की स्थिति थी और गर्भावस्था को हाई-रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया।

उप स्वास्थ्य केन्द्र ततारपुरा की सी.एच.ओ. डॉ. पूजा माहौर ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए आशा कार्यकर्ता श्रीमती अनीता कुशवाहा के साथ महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पृथ्वीपुर पहुंचाया।

सी.एच.सी. पृथ्वीपुर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेन्द्र निरंजन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री नितिन तिवारी के सहयोग से महिला को आवश्यक रक्ताधान एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एम्बुलेंस के माध्यम से महिला को सुरक्षित रूप से उच्च स्वास्थ्य संस्था पहुंचाने की व्यवस्था की।

यह कहानी हमें सिखाती है कि गर्भावस्था में नियमित जांच केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन बचाने का माध्यम है। हाई-रिस्क गर्भावस्था की समय पर पहचान, तुरंत रेफरल और स्वास्थ्यकर्मियों का आपसी समन्वय किसी परिवार के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकता है।

“हर गर्भवती की नियमित जांच कराएं, खतरे के संकेतों को पहचानें और आवश्यकता होने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्था पहुंचाएं—समय पर लिया गया एक कदम, एक जिंदगी बचा सकता है।”

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=successstory nis:value=SuccessStory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत निवाड़ी एवं तरीचरकलां में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

‘नमो सेवा की अनकही कहानी’ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा भावना का दिया संदेश
--
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में बुधवार को निवाड़ी विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। 

संस्कृति विभाग एवं मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य तक सेवा, समर्पण और जनकल्याण से जुड़े संदेशों को सरल एवं प्रभावी माध्यम से पहुंचाना रहा।
नुक्कड़ नाटक ‘नमो सेवा की अनकही कहानी’ की थीम पर आधारित रहा। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और जनहित के कार्यों के महत्व को रेखांकित किया। नाटक के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि समाज के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है और सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
नुक्कड़ नाटक की पहली प्रस्तुति अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय, निवाड़ी में आयोजित की गई। महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों ने कलाकारों की प्रस्तुति को रुचि के साथ देखा। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं गीतों के माध्यम से विषय को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों में जागरूकता का संदेश पहुंचा।

इसके बाद दूसरी प्रस्तुति नगर परिषद तरीचरकलां में आयोजित की गई। यहां भी स्थानीय नागरिकों ने नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संदेशों को सराहा। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े विषयों को सहज भाषा में प्रस्तुत करते हुए लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, श्री नंदकिशोर नापित, श्री बृजेंद्र पाल, श्री मंगेश रमपुरिया, श्री महेश झारखड़िया, श्री कमलेश चौरसिया सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान : मड़वाराजगढ़ की आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
निवाड़ी में कृषक पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित, जिला स्तर पर मिलेंगे 25 हजार और विकासखण्ड स्तर पर 10 हजार रुपये
--
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। जिला प्रशासन द्वारा कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा परियोजना) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की गतिविधियों के आधार पर जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। इसके लिए योग्य किसानों से 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना के तहत किसानों द्वारा अपनाई गई आधुनिक कृषि तकनीकी, उपज और उत्पादकता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। यह पुरस्कार पांच प्रमुख क्षेत्रों कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि अभियांत्रिकी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों या कृषक समूहों को दिए जाएंगे।

कलेक्टर द्वारा गठित मूल्यांकन समिति की अनुशंसा पर चयनित किसानों को पुरस्कार राशि दी जाएगी, जिसका विवरण निम्नानुसार है-:
• जिला स्तरीय कृषक पुरस्कार: चयनित कृषक या समूह को 25,000 रुपये (पच्चीस हजार रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी।
• विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार: चयनित कृषक को 10,000 रुपये (दस हजार रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और पात्र किसान पुरस्कार के लिए निर्धारित आवेदन पत्र अपने विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (BTM) से प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 अक्टूबर 2026 की शाम 05:00 बजे तक संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। समय सीमा के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी पदों के लिए शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट 7 से 18 अक्टूबर तक
--
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2026 की प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 4 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 14 अगस्त 2026 को घोषित किया गया है।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण के अंतर्गत शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही 7 से 18 अक्टूबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने, नाथू बरखेड़ा रोड, नीलबड़, भोपाल में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in तथा जेल विभाग की वेबसाइट jail.mp.gov.in पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध आवश्यक प्रपत्र डाउनलोड कर निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि सहायक जेल अधीक्षक के 25 पदों के लिए 256 अभ्यर्थियों तथा जेल प्रहरी के 757 पदों के लिए 8,217 अभ्यर्थियों को प्रथम चरण की लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाया गया था। इन सफल अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट तथा दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही की जाएगी।

Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
व्हाट्सएप से ई-टोकन: अब किसान आसानी से प्राप्त कर सकेंगे खाद, जानें पूरा तरीका
--
किसानों के लिए खाद (फर्टिलाइजर) की खरीद को अधिक सरल, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की गई है। अब किसान भाई व्हाट्सएप (WhatsApp) के माध्यम से ई-टोकन जनरेट करके बिना किसी परेशानी के यूरिया, डीएपी (DAP) और एनपीके (NPK) जैसी जरूरी खाद प्राप्त कर सकते हैं। इस व्यवस्था से केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और समय की बचत होगी।

टोकन प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया (स्टेप-बाय-स्टेप):

किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना ई-टोकन प्राप्त कर सकते हैं:
• स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में व्हाट्सएप नंबर 6269141000 सेव करें और इस पर 'Gupshup12' लिखकर संदेश भेजें।

• स्टेप 2: इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे विकल्पों में से अपनी किसान प्रोफाइल का चयन करें।

• स्टेप 3: सुरक्षा और सही पहचान के लिए अपना आधार वेरिफिकेशन पूरा करें।

• स्टेप 4: अपनी बोई गई या बोने वाली फसल का चयन करें।

• स्टेप 5: आपको जिस खाद की आवश्यकता है, उस खाद का नाम और उसकी मात्रा दर्ज करें।

• स्टेप 6: अंत में, अपने नजदीकी वितरण संस्था (केंद्र) का चयन करें।

यह प्रक्रिया पूरी होते ही किसान का ई-टोकन मोबाइल पर तैयार कर दिया जाएगा। इस टोकन को दिखाकर निर्धारित केंद्र से आसानी से खाद ली जा सकेगी। प्रशासन का मानना है कि इस तकनीक से खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और किसानों को घर बैठे सुविधा मिलेगी।

Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
Video 22
निवाड़ी में 3 अक्टूबर को होगी मतगणना, प्रातः 7 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
--
निवाड़ी जिले में पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत हुए मतदान की मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना का कार्य अमर शहीद चंद्रशेखर शास्त्रीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में निर्धारित किया गया है।

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत गुजर्राखुर्द एवं ढिमरपुरा में सरपंच पद तथा जनपद पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 18 के अंतर्गत बहेरा, अस्तारी एवं देवरी नायक में हुए मतदान के बाद मतों की गणना की जाएगी।

मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना के दौरान पूरी प्रक्रिया पर निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जाएगी।

Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>
श्रीमती संगीता राय ने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। समूह के माध्यम से प्राप्त ऋण से उन्होंने किराना दुकान शुरू की, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई।

संगीता राय ने मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्व-सहायता समूह का आभार व्यक्त करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और समूह से मिली सहायता ने उनके परिवार को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=niwari nis:value=niwari nis:enabled=true nis:link/>