• ग्राम बेदाखेड़ी में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज आयोजित
• सामाजिक समरसता और सद्भावना से ही मजबूत होगा समाज
गांधी जयंती के अवसर पर आष्टा विकासखंड के ग्राम बेदाखेड़ी में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर एवं सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, सद्भावना और समानता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की तथा सामूहिक सहभोज में शामिल हुए।
विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि देश के विकास और सुख-शांति के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों का आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से समाज में एकता मजबूत होती है और सभी वर्गों को समान अवसर एवं सम्मान प्राप्त होता है। अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कमजोर और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, समानता और सद्भावना की भावना को मजबूत करते हुए सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में श्री धारा सिंह पटेल, श्री कल्याण सिंह, जनजाति कार्य विभाग के जिला समन्वयक श्री अरविन्द कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि सभी वर्गों के लोग तथा छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
ग्राम बेदाखेड़ी में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित, स्वच्छता मित्रों का सम्मान
आष्टा विकासखंड के ग्राम बेदाखेड़ी में स्वच्छता के लिए श्रमदान एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया। विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, जनप्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले स्वच्छता मित्रों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
#सेवा_से_संकल्प_अभियान #स्वच्छता_संकल्प #स्वच्छता_ही_सेवा #स्वच्छ_भारत #जनभागीदारी #जनसेवा #सीहोर #स्वच्छ_समाज #विकसित_भारत
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #विकसित_भारत #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
3 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026