Public App Logo
प्रतापगढ़ में श्रमिकों का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन प्रतापगढ़ में भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर श्रमिकों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन और रैली निकाली। रैली सामुदायिक भवन हाउसिंग बोर्ड से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। श्रमिकों ने आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी, ठेका कर्मचारी, विद्युत, रोडवेज, शिक्षा, चिकित्सा और जलदाय समेत विभिन्न विभागों की लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। #IndianWorkers #BMS #BharatiyaMazdoorSangh #Pratapgarh #WorkersProtest - Dungarpur News