Public App Logo
BAP का बड़ा दावा: आरक्षण लॉटरी पर गड़बड़ी के आरोप, डूंगरपुर में बोर्ड बनाने का ऐलान डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की आरक्षण लॉटरी के बाद सियासत गरमा गई है। BAP ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए गड़बड़ी के आरोप लगाए। जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत और प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि शहर में करीब 37 हजार मतदाताओं में से 24 हजार OBC वर्ग से हैं, ऐसे में आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। नेताओं ने सामान्य सीटों की लॉटरी में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। साथ ही स्थानीय लोगों की जगह बाहरी लोगों को तवज्जो देने की बात कही। BAP ने दावा किया कि इस बार डूंगरपुर नगर परिषद में पार्टी अपना बोर्ड बनाएगी। #Dungarpur #BAP #DungarpurNews #RajasthanNews #Election2026 MunicipalElection ReservationLottery BAPParty DungarpurElection PoliticalNews RajasthanPolitics VagadNews - Dungarpur News