Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi

राहगीर को मदद के बहाने अगवा कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, 25 हजार वसूले; 4 आरोपी गिरफ्तार उदयपुर में मदद के बहाने राहगीरों को किडनैप कर ब्लैकमेल और लूट करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रतापनगर थाना पुलिस ने डीडवाना निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे किनारे मुंह से झाग निकालकर मदद मांगते थे। राहगीर के रुकते ही उसे स्प्रे कर बेहोश करते और कार में डालकर ले जाते थे। इसके बाद मारपीट कर जेवर और रुपए लूटते थे। एक मामले में पीड़ित से पेटीएम के जरिए 25 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल और रुपए बरामद किए हैं। #Udaipur #CrimeNews #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeAlert PoliceAction

Dungarpur, Dungarpur | Aug 18, 2026

MORE NEWS

आंगनवाड़ी कर्मियों का फूटा गुस्सा, 30 हजार मानदेय और स्थायी करने की मांग

भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनवाड़ी कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 30 हजार, जबकि सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों का मानदेय 20 हजार रुपये करने की मांग की गई। साथ ही सभी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा, ग्रेच्युटी और 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

#AnganwadiWorkers #Anganwadi #AnganwadiEmployees #Honorarium #SalaryHike

आंगनवाड़ी कर्मियों का फूटा गुस्सा, 30 हजार मानदेय और स्थायी करने की मांग भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनवाड़ी कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 30 हजार, जबकि सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों का मानदेय 20 हजार रुपये करने की मांग की गई। साथ ही सभी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा, ग्रेच्युटी और 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। #AnganwadiWorkers #Anganwadi #AnganwadiEmployees #Honorarium #SalaryHike

Dungarpur, Dungarpur | Aug 18, 2026

डूंगरपुर। भारत आदिवासी पार्टी और आदिवासी संगठनों ने समाज के प्रति विवादित बयानों और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों को लेकर डूंगरपुर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। SBP कॉलेज से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा आदिवासी दिवस पर दिए बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका। नेताओं ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक न घोषित करने, मंत्री मदन दिलावर के डीएनए वाले बयान और मदन राठौड़ द्वारा आदिवासी दिवस को 'भेड़चाल' कहे जाने पर कड़ा आक्रोश जताया। चेतावनी दी गई कि माफी न मांगने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। अंत में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

#DungarpurNews #BAP #BharatAdivasiParty #AdivasiProtest #MangarhDham

डूंगरपुर। भारत आदिवासी पार्टी और आदिवासी संगठनों ने समाज के प्रति विवादित बयानों और जल-जंगल-जमीन के मुद्दों को लेकर डूंगरपुर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। SBP कॉलेज से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अनुतोष रोत के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा आदिवासी दिवस पर दिए बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका। नेताओं ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक न घोषित करने, मंत्री मदन दिलावर के डीएनए वाले बयान और मदन राठौड़ द्वारा आदिवासी दिवस को 'भेड़चाल' कहे जाने पर कड़ा आक्रोश जताया। चेतावनी दी गई कि माफी न मांगने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। अंत में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। #DungarpurNews #BAP #BharatAdivasiParty #AdivasiProtest #MangarhDham

Dungarpur, Dungarpur | Aug 17, 2026

बांसवाड़ा। जिले में 1 नगर परिषद और 2 नगर पालिकाओं (परतापुर-गढ़ी व कुशलगढ़) के कुल 105 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की मौजूदगी में तय समय पर लॉटरी निकाली गई, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कुल 105 में से 60 वार्ड ओपन रखे गए हैं, जबकि 16 ST, 21 OBC और 8 SC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 35 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। बांसवाड़ा नगर परिषद में सभापति पद ST ओपन, कुशलगढ़ में OBC ओपन और परतापुर-गढ़ी में ओपन घोषित किया गया है। प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्ड 36 और 60 को आबादी अनुसार ST वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग करते हुए आपत्ति दर्ज कराई।

#BanswaraNews #WardLottery #BanswaraNagarParishad #Kushalgarh #PartapurGarhi

बांसवाड़ा। जिले में 1 नगर परिषद और 2 नगर पालिकाओं (परतापुर-गढ़ी व कुशलगढ़) के कुल 105 वार्डों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की मौजूदगी में तय समय पर लॉटरी निकाली गई, जिसमें भाजपा, कांग्रेस और बीएपी के पदाधिकारी मौजूद रहे। कुल 105 में से 60 वार्ड ओपन रखे गए हैं, जबकि 16 ST, 21 OBC और 8 SC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 35 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। बांसवाड़ा नगर परिषद में सभापति पद ST ओपन, कुशलगढ़ में OBC ओपन और परतापुर-गढ़ी में ओपन घोषित किया गया है। प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्ड 36 और 60 को आबादी अनुसार ST वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग करते हुए आपत्ति दर्ज कराई। #BanswaraNews #WardLottery #BanswaraNagarParishad #Kushalgarh #PartapurGarhi

Dungarpur, Dungarpur | Aug 17, 2026