‘’सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’’ के तहत जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया संबोधित, विकसित भारत @2047 का दिलाया सामूहिक संकल्प
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ के तहत जिला मुख्यालय गुना में बुधवार को लक्ष्मीगंज में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रातः 9.45 बजे वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक गुना श्री पन्नालाल शाक्य, विधायक चांचौड़ा श्रीमती प्रियंका पेंची, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द्र धाकड़, जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिकरवार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी, पूर्व मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक श्री गोपीलाल जाटव, सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित समस्त जिलाधिकारी तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों के मंच पर आगमन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देशवासियों से सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। सेवा ज्योति के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के पश्चात सेवा ज्योति संकल्प यात्रा लक्ष्मीगंज से प्रारंभ होकर सदर बाजार, निचला बाजार, हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहा पहुंची, जहां पदयात्रा का समापन हुआ। सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के माध्यम से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रगान हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों में उत्साह एवं सहभागिता का वातावरण रहा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकसित पर आधारित प्रदशर्नी लगाई गयी। कार्यक्रम के आरंभ में शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी सहायक ग्रेड 03 श्रीमती अनुराधा एवं सुनील साहू एवं अन्य को भी सम्मानित किया गया।
#Guna PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh