#मांगों_को_दोहराते_हुए_जन्मदिन_मनाया..
भरतपुर। राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति ने राज्य मंत्री के.के. विश्नोई के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत पूरे प्रदेश में 50 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस उपलक्ष्य में भरतपुर के आरबीएम और जनाना अस्पताल में 100 किलो फल बांटे गए और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समिति के सदस्यों ने मंत्री विश्नोई के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए प्रदेश के संविदा नर्सेज के हित में अपनी वर्षों पुरानी मुख्य मांग को भी दोहराया। नर्सेज संगठन का स्पष्ट कहना है कि राज्य में नर्सेज भर्ती पूर्व की भांति मेरिट एवं बोनस के आधार पर ही की जाए ताकि संघर्षरत कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 18, 2026