#भरतपुर। संविदा एवं निविदा नर्सिंग कर्मियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव बी. श्रीनिवास को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी पिछले दो वर्षों से आगामी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती को पूर्व की भांति 10, 20 और 30 अंक के अनुभव बोनस के साथ मेरिट के आधार पर कराने की मांग कर रहे हैं। संविदा कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 6 सालों से अल्प मानदेय पर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए भर्ती नियमों में बदलाव न कर उन्हें अनुभव का लाभ दिया जाए ताकि सरकार को कुशल स्टाफ मिले और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।