सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में युवा काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
---
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में एवं शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ के प्राचार्य डॉ. आर. पी. शांडिल्य के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान करने हेतु विद्यालयों में युवा काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी क्रम में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ के लेक्चरर श्री ऋषभ कुमार अहिरवार एवं श्री नीरेंद्र पटेल द्वारा विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को पॉलीटेक्निक शिक्षा, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों, तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा आगे की उच्च शिक्षा के विकल्पों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों की विभिन्न शैक्षणिक एवं करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह काउंसलिंग सांदीपनि बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरगापुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खरगापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकानपुर, शासकीय हाई स्कूल, बनयानी, शासकीय हाई स्कूल, मजना विद्यालयों में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा काउंसलिंग टीम का सहयोग किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना तथा तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026