शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरदा के विद्यार्थियों ने किया शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण
---
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए आयोजित युवा काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरदा के विद्यार्थियों ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में संचालित विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों, इंजीनियरिंग शाखाओं, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं एवं उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध कैरियर विकल्पों, कौशल विकास, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं कार्यशालाओं का अवलोकन किया तथा तकनीकी शिक्षा से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। विद्यार्थियों को भविष्य में अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप कैरियर का चयन करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. शांडिल्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें बेहतर कैरियर एवं कौशल विकास के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकगण एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए तकनीकी शिक्षा के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#tikamgarh