उज्जैन: भुजरिया पर्व पर महाकाल मंदिर से निकला जाहरवीर गोगादेव जी की छड़ियों का भव्य जुलूस 🚩🙏
उज्जैन में पारंपरिक भुजरिया पर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शहनाई द्वार से जाहरवीर श्री गोगादेव जी की छड़ियों का भव्य चल समारोह निकाला गया। इस पावन जुलूस का शुभारंभ वाल्मीकि धाम सिद्धपीठ के संस्थापक एवं राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज और उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने छड़ी पूजन कर किया। इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी महाराज, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक समेत कई गणमान्य नागरिक और संत जन उपस्थित रहे। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
#UjjainNews #BhujariyaParv #GogadevJi #Mahakaleshwar #siti24ujjain