उज्जैन: पवन ऊर्जा संयंत्र से लाखों की केबल चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, जहरीली शराब और कार सहित 7 गिरफ्तार 🚨🚔
उज्जैन की भाटपचलाना थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजलॉन कंपनी के पवन ऊर्जा संयंत्र (विंडमिल) से लाखों रुपये की केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हुटर लगी हुंडई कार को रोका, जिसमें से 70 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद हुई। पूछताछ में कार सवार 7 आरोपियों ने लिम्बास गांव के पास पवन चक्कियों से 1254 मीटर तांबे की केबल चोरी करना भी कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 25 लाख रुपये कीमत की तांबे की केबल और चोरी में इस्तेमाल सामग्री सहित कुल 30.05 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
#UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #CableTheft #siti24ujjain