उज्जैन: श्रावण मास में महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 1.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 🔱✨
इस वर्ष श्रावण (सावन) मास में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आस्था, सेवा और सुव्यवस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सावन महीने में रिकॉर्ड 1 करोड़ 57 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल और नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर समिति की बेहतर व्यवस्थाओं के तहत 5 लाख से अधिक कांवड़ यात्री उज्जैन पहुंचे, जिनमें से करीब 2.80 लाख यात्रियों और 3.47 लाख आम श्रद्धालुओं को अन्नक्षेत्र में निःशुल्क भोजन प्रसादी कराई गई। शीघ्र दर्शन टिकटों से मंदिर को लगभग 14.47 करोड़ रुपये और 2,215 क्विंटल लड्डू प्रसादी की बिक्री से 10.49 करोड़ रुपये की आय हुई। साथ ही, श्रावण महोत्सव में 350 से अधिक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और श्रद्धालुओं को 10 हजार निःशुल्क चरण पादुकाएं बांटी गईं।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #SawanMonth #BabaMahakal #siti24ujjain