तमकुही राज क्षेत्र में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने लोगों की मदद की है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े स्तर पर भोजन का इंतजाम कराया और खुद मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों में खाने का सामान और भोजन बांटा। मंगलवार की सुबह यूपी सरकार में दर्ज़ा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने बाढ़ राहत सामग्री वाले वाहनों को केसरिया दिखा कर तमकुहीराज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रवाना किया। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू एवं उनके सहयोगियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों जवही दयाल, चैनपटी, जंगली पट्टी, जवही मलही एहतमाली , घाघवा जगदीश में बाढ़ पीड़ितों में भोजन पानी एवं बिस्कुट बांटा इस दौरान उनके साथी निरंजन सिंह टिंकू, नीतीश सिंह शुभम, शुभम कुमार, सुहेल शेख, रवि पटेल, निखिल सिंह, प्रभाकर सिंह, मनोज कुशवाहा, आशीष मिश्रा, परोप्रकाश, सूरज सिंह, मनमोहन सहित दर्जनों युवाओं ने बाढ़ क्षेत्र में पहुंच कर बाढ़ प्रभावित पीड़ितों में राहत सामग्री दी।
#kushinagarnews #कुशीनगर नीरज सिंह बिट्टु राजेश्वर सिंह
Kasya, Kushinagar | Oct 7, 2026