समाजसेवी संस्थान श्री साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है चाहे वो कुशीनगर जनपद में आए बाढ़ की समस्या से परेशान बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होकर सहयोग करने की बात हो या ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ रहे जरूरमंद बच्चों में एजुकेशन किट वितरण कर उन्हें पढ़ लिख कर आगे बढ़ाने की कोशिश की हो श्री साईं सेवा संस्थान ट्रस्ट एवं उसके कार्यकर्ता जनपद में कही भी किसी को भी कोई भी समस्या. हो वे हर वक्त उनके साथ खड़े होकर इंसानियत की मिशाल पेश कर रहे हैं । संस्थान के अध्यक्ष अभिनाश चौरसिया ने बताया कि आगामी 9 एवं 10 अक्टूबर को वृहद नेत्र जांच शिविर का आयोजन पिपरा बाजार में किया गया है आयोजित दो दिवसीय शिविर में चिह्नित मरीजों में 251 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क आपरेशन संस्थान द्वारा कराया जाएगा ।
#KushinagarNews #पडरौना