पडरौना में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई । पडरौना नगरपालिका में अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कार्यालय, जलकल परिसर और सुभाष चौक पर ध्वजारोहण किया। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी सभासद और अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।।
#KushinagarNews #पडरौना #padrauna_kushinagar #padraunanagarpalika विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal