BAGHPAT DESK : बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे गुरुवार को करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। शव काठा गांव के पास हाईवे किनारे बने कब्रिस्तान के पास पड़ा था। महिला का शरीर करीब 70 प्रतिशत जला हुआ है। पुलिस हत्या के बाद शव यहां फेंके जाने और पहचान मिटाने के लिए जलाने की आशंका जता रही है।
स्थानीय लोगों ने हाईवे किनारे महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CCTV और वाहनों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। संदिग्ध वाहनों की आवाजाही और उनकी नंबर प्लेट की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शव को यहां कौन लेकर आया था।
पहचान कराने का प्रयास जारी
पुल�
Baghpat, Bagpat | Aug 13, 2026