Public App Logo
Profile Picture

INSTANT NEWS 24HR

@instantnews_24hr
361Followers
3Following
BAGHPAT DESK : बागपत की साइबर क्राइम टीम ने बीमा कंपनी के अधिकारी बनकर देशभर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक्सिस बैंक, मैक्स लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई लाइफ, एसबीआई लाइफ और टाटा जैसी कंपनियों के अधिकारी बनकर लोगों को पॉलिसी रिव्यू और बोनस का लालच देते थे।

इसके बाद चार्ज, रेवेन्यू फीस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराकर मोबाइल बंद कर देते थे।

आरोपियों पर देशभर में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है और एनसीईआरटी पोर्टल पर 51 मामले दर्ज हैं।

बागपत की स्वीटी जैन से भी आरोपियों ने 2 लाख 87 हजार रुपये ठगे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 मोबाइल, 15 सिम, नकदी से खरीदा गया सोना-चांदी, गाड़ी, बाइक और कई बैंक दस्तावेज बरामद किए हैं।
Video 1
BAGHPAT DESK : बागपत के सिरसली प्रधान धर्मेंद्र तोमर हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है।

बिनौली पुलिस ने हरिद्वार के देवनगर स्थित आरोपी आयुष तोमर के दादा निर्भय सिंह के नाम दर्ज तीन मंजिला मकान को कुर्क कर सील कर दिया। मकान की कीमत करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सीओ सुकन्या शर्मा के निर्देश पर इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ हरिद्वार पहुंचे। नायब तहसीलदार और सिडकुल थाना पुलिस की मौजूदगी में मुनादी कराकर कुर्की की कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि यह मकान प्रधान हत्याकांड के आरोपी आयुष तोमर ने खरीदा था, लेकिन संपत्ति दादा के नाम दर्ज थी।

बता दें कि मई में चुनावी रंजिश के चलते सिरसली प्रधान धर्मेंद्र तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आयुष तोमर, उसके दादा निर्भय सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
SPM कॉलेज फॉर विमेन समेत अन्य महिला कॉलेजों की छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘गर्ल्स मार्च’ निकाला। मार्च में छात्राओं ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। <nis:link nis:type=tag nis:id=delhiuniversity nis:value=DelhiUniversity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=delhi nis:value=Delhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentprotest nis:value=StudentProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensrights nis:value=WomensRights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=WomenSafety nis:enabled=true nis:link/>
जिस पर हवस सवार है, नीला DRUM तैयार है' डीयू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वूमेन की लड़कियां वूमन सेफ्टी को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं. 30-09-2026 <nis:link nis:type=tag nis:id=delhiuniversity nis:value=delhiuniversity nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womensafety nis:value=womensafety nis:enabled=true nis:link/>
BAGHPAT DESK : बागपत। बुधवार को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित भाकियू के कैप कार्यालय पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। वही बैठक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओ ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। यह नाराजगी भाकियू महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने को लेकर है। बैठक के दौरान उन्होंने एसपी आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। 
  बैठक में बताया गया कि NCR महासचिव प्रदीप धामा की पत्नी की मौत 11 महीने पहले सांप काटने से हुई थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज में लापरवाही का आरोप लगा। एक जांच कमेटी ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को दोषी भी माना। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 11 महीने बाद भी बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने अब तक डॉक्टर व फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। भाकि�
HAPUR DESK : हापुड़ में खड़ी कार के इंजन में घुसा अजगर देखकर मचा हड़कंप।
रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा के सामने खड़ी कार में अजगर घुसने की सूचना से मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने अजगर को कार के नीचे से इंजन की तरफ जाते देखा था।
सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाया, जबकि वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभियान शुरू किया।
BAGHPAT DESK : दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर पौधे चोरी करने का मामला सामने आया है।

28 सितंबर की शाम करीब 5 बजकर 14 मिनट पर अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत के बीच एक सफेद वैगनआर कार रुकती है। कार से एक व्यक्ति उतरता है और डिवाइडर की रेलिंग के अंदर से पौधे निकालकर कार में रखकर फरार हो जाता है।

सीसीटीवी में कार पर ‘पुलिस’ लिखा नजर आ रहा है, हालांकि व्यक्ति की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

एनएचएआई के पीडी नरेंद्र सिंह के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
BAGHPAT DESK : छपरौली में एक्सपायरी दही की बिक्री का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि एक दुकान पर 4 सितंबर को एक्सपायर हो चुकी दही बिक्री के लिए रखी थी। करीब 25 दिन पुरानी बताई जा रही दही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने खाद्य विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, कस्बे में पिछले पांच दिनों में बीमारी के चलते पांच लोगों की मौत की चर्चा के बीच यह मामला सामने आया है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि, इन मौतों का एक्सपायरी दही से कोई संबंध सामने नहीं आया है।
लोगों ने दुकान की जांच, दही के नमूने लेने और बाजार में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।
HAPUR DESK : हापुड़ में 25 साल के युवक की बेरहमी से हत्या से सनसनी फैल गई।
सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित बदनौली के जंगल में युवक का शव खेत में मिला।

मृतक की पहचान आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अमन सागर के रूप में हुई है। अमन सोमवार शाम स्कूटी से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

बुधवार सुबह उसका शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
BAGHPAT DESK : बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों किसान के नलकूप से उपकरण चोरी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान ट्यूबवेल पर रोशनी दिखाई दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां तीन बदमाश चोरी करते मिले। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रटोल कस्बा निवासी संजय पुत्र जयप्रकाश और सलीम पुत्र नूर के रूप में हुई है। घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्यूबवेल पर रोशनी देख पहुंची पुलिस

कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल ने बताया कि पुलिस टीम अपराध नियंत्रण और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक ट्यूबवेल पर रोशनी दिखाई दी। पुलिस टीम वहां पहुंची तो तीन बदमाश नलकूप से उपकरण चोरी करते
BAGHPAT DESK : बागपत में हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची मंगलवार को बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं।

पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने देश में शांति और विरोधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अवैध मस्जिदों, मदरसों और मजारों को लेकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां भी खुदाई होगी, वहां भगवान शिव निकलेंगे। उज्जैन मामले का जिक्र कर बोलीं- विरोध करने वाले सनातन विरोधी

उज्जैन मामले पर साध्वी प्राची ने कहा कि जो लोग अवैध निर्माण का विरोध कर रहे हैं, वे सनातन विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि भारत में रहने और यहां का खाने-पीने के बावजूद जिन लोगों के दिल में पाकिस्तान है, वे मरने के बाद भी सात फीट जमीन घेरकर कयामत का इंतजार करते हैं।
अमीक जमई के बयान पर भी साध्वी ने साधा निशाना

सपा प्रवक्ता अमीक जमई के बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि उन्हें अपने मठ-मंदिरों के कागजात दुरुस्त कर लेने चाहिए। उन्होंने दा
BAGHPAT DESK: बागपत के बडौत थाना क्षेत्र के कोताना गांव में घर के बाहर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को कोताना निवासी दीपक पुत्र विजेपाल ने थाना बडौत में तहरीर देकर बताया था कि अंकुर निवासी जौनमाना, रितिक निवासी लुहारी और नितिन नामक व्यक्ति ने उसके घर के बाहर फायरिंग की। बाहर निकलने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर थाना बडौत में मु0अ0सं0 675/26, धारा 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
बागपत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बडौत पुलिस ने मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से ब�
"एक कचोरी, दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा" ◆ DU की छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए गए प्रदर्शन में लगे नारे ◆ वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वयारल
BAGHPAT DESK : बागपत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीपुर मोड़ स्थित कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष लव कश्यप के नेतृत्व में करीब एक किलोमीटर लंबा यह मार्च दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बरसात के बीच निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और भाजपा को चुनाव जीतने में मदद कर विपक्ष को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लव कश्यप ने भी उन पर पक्षपात करने और भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने सरकार से ज्ञानेश कुमार पर तुरंत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कांग� nis:value=कांग� nis:enabled=true nis:link/>
MEERUT: मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

चौधरी चरण सिंह पार्क से कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने पहले ही कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर भारी फोर्स तैनात कर दी थी।

प्रदर्शनकारी अपने साथ मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी लाए थे, लेकिन पुलिस ने छीन लिया। बारिश के बीच पुतला दहन नहीं हो सका। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

एक महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास करती नजर आई।

कांग्रेस ने SIR और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए “चुनाव आयुक्त हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” और “वोट चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता डेटा से जुड़े सवालों पर चुनाव आयोग से जवाब मांगते हुए प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
तमिलनाडु के कोयंबटूर में गुटखा तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस का फिल्मी अंदाज देखने को मिला। 🚔

पुलिस करीब 40 KM तक कार का पीछा करती रही। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन चलती कार की छत पर चढ़ गए और करीब 40 KM तक छत पकड़े रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=tamilnadu nis:value=TamilNadu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=coimbatore nis:value=Coimbatore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=Police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gutkhasmuggling nis:value=GutkhaSmuggling nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/>
JHANSI: झांसी के गरौठा थाने में पुलिसकर्मियों का मानवीय चेहरा सामने आया है।
थाने पहुंचे एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिरने लगे। स्थिति गंभीर देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत CPR देना शुरू किया।
पुलिस की तत्परता से बुजुर्ग की सांसें वापस लौटीं। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और समय पर मिली मदद ने बुजुर्ग की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=instantnews24hr nis:value=INSTANTNEWS24HR nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jhansinews nis:value=JhansiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=garotha nis:value=Garotha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policehumanity nis:value=policehumanity nis:enabled=true nis:link/>
पिस्टल चलाना सीखिए', लड़कियों से बोलीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, शेयर किया वीडियो बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले पर बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और फिटनेस की शौकीन खुशबू पाटनी का गुस्सा फूटा था. अब खुशबू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी CO₂ एयर पिस्टल की एक झलक शेयर की, जिससे लोगों का ध्यान इस हथियार और इसके इस्तेमाल के तरीके पर गया. अपनी पोस्ट में, उन्होंने ग्लॉक 17 जेन 4 (Glock 17 Gen 4) मॉडल पर आधारित .177 एयर पिस्टल दिखाई और इसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अहमियत पर जोर दिया. 
<nis:link nis:type=tag nis:id=trendingnews nis:value=TrendingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=instantnews24hr nis:value=INSTANTNEWS24HR nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=safetyfirst nis:value=safetyfirst nis:enabled=true nis:link/>
BAGHPAT DESK : बागपत के घिटोरा गांव में सपा की पीडीए पदयात्रा और चौपाल का आयोजन हुआ।
सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल हुए।
चौपाल में सपा नेताओं ने सरकार पर युवाओं और महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधा। वक्ताओं ने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे।
वहीं, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
BAGHPAT DESK : बागपत के निरोजपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार और तमंचे के बट से हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भारत में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन में 13वां संशोधन पेश किया है। इसके तहत अब 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध होंगे, जिससे साल में 13 की जगह 12 रिचार्ज की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा बिना डेटा वाले सिर्फ वॉयस और SMS प्लान का विकल्प भी मिलेगा। कम बजट वाले उपभोक्ताओं को इससे ज्यादा किफायती विकल्प मिल सकेंगे। बताया गया है कि इस मुद्दे को संसद में भी उठाया गया था।
गोरखपुर में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालात इतने खराब रहे कि सांसद रवि किशन के घर में भी बारिश का पानी घुस गया। इसके बाद रवि किशन खुद सड़क पर उतरे और शहर के कई इलाकों में पहुंचकर जलभराव व नालों की सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
HAPUR DESK: हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रविवार सुबह कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी अवनीश कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में विवाद की वजह रुपयों का लेनदेन सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BAGHPAT DESK :बागपत के बड़ौत से बड़ी खबर है, जहां समाजसेवी मुकेश उपाध्याय और रामवीर प्रजापति के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है।

करीब 15 दिन पहले रामवीर प्रजापति ने जमीन के मामले में मुकेश उपाध्याय पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

अब प्रजापति ने कैमरे के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर उन्होंने मुकेश उपाध्याय की छवि खराब करने का प्रयास किया था।

उन्होंने अपने लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद विवाद का निस्तारण होने की बात कही।