Public App Logo
BAGHPAT DESK : बागपत: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के पास ऑटो और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक जहीर खान (36) की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा हाथी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। - Baghpat News