मंझनपुर: करारी इंटर कॉलेज के पास कैरेट लदे ट्रक से एंबुलेंस हुई भिड़ंत, चालक मामूली रूप से घायल
करारी इंटर कॉलेज के पास एक सड़क हादसे में कैरेट लादकर जा रहे ट्रक में पीछे से एक एंबुलेंस जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एंबुलेंस चालक को मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि एंबुलेंस करारी इंटर कॉलेज के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे कैरेट लदे ट्रक में पीछे से उसकी टक्कर हो गई।