सराय अकिल में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, राष्ट्रीय सनातन सेना ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
कौशाम्बी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत सराय अकिल में राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा संजीवनी हॉस्पिटल के पास स्थित प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी के कार्यालय से शुरू हुई।
यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ साध्वी हर्षानंद गिरी, युवा नेता वैभव करवरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह और युवा नेता सौर्य मिश्रा सहित कई अतिथि शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा प्राथमिक विद्यालय पुरखास पहुंची, जहां युवा समाजसेवी सुधांशु मिश्रा और समाजसेवी अक्कू भैया ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
इसके बाद यात्रा तिल्हापुर गांव होते हुए नेवादा ब्लॉक पहुंची। यहां से इमली गांव और फकीराबाद होते �