Public App Logo
जिला चमोली से आ रही दुखद खबर पीपलकोटी के मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद रातभर राहत और बचाव अभियान जारी रहा। करीब तीन किलोमीटर लंबी टीआरटी टनल के लगभग डेढ़ किलोमीटर हिस्से में भूधंसाव के चलते मलबा और पानी आने से 22 लोग अंदर फंस गए थे। राहत और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद अब तक 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि तीन लोगों की तलाश अभी भी जारी है। वहीं, बचाव कार्य में टनल के भीतर गए छह बचावकर्मी भी सुरक्षित बाहर हैं। हालांकि, इस हादसे में अब तक सात लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और विशेषज्ञ टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। अब पूरा फोकस उन तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निक� - Dehradun News