Public App Logo
ऋषिकेश-चीला बैराज मार्ग पर बीन नदी के उफान में फंसे दो युवकों और उनके मैक्स वाहन को एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिससे वाहन बीच धारा में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और उफनती लहरों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों युवकों को सुरक्षित बचा लिया। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतें और ऐसे रास्तों पर यात्रा करने से बचें। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh - Dehradun News