Public App Logo
उफनती नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने दो लोगों को को बचाया...ऐसी गलती ना करें ऋषिकेश के बीन नदी में तेज बहाव के बीच एक मैक्स वाहन पलट गया। वाहन में दो लोग फंस गए थे। सूचना मिलते ही ढालवाला पोस्ट से SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी का जलस्तर बढ़ा होने और तेज बहाव के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की दोनों टीमों ने साहस और समन्वय के साथ अभियान चलाकर वाहन में फंसे दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। #ऋषिकेश #बीननदी #SDRF #रेस्क्यूऑपरेशन #उत्तराखंड #UttarakhandPolice #SDRFUttarakhandPolice #RescueOperation #Rishikesh #SevaParmoDharmah #pahadsamachar - Dehradun News