मंझनपुर: कौशाम्बी में कुत्तों के हमले के बाद बछड़े का कटा सिर मिलने से हड़कंप, एडिशनल एसपी ने कहा- जांच चल रही है
कौशाम्बी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब जिले के करारी चौराहे के पीछे किंग नगर में बछड़े का कटा सिर मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आवारा कुत्तों ने करीब डेढ़ माह के बछड़े पर हमला किया था। लोगों ने कुत्तों से उसे बचाया, लेकिन सुबह उसका सिर कटा मिला। अब सवाल है कि सर को कुत्तों ने नोचा या इसके पीछे किसी की साजिश है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।