Public App Logo
*"रास्ते में मिला 10 साल का मासूम, बस्सी थाने में नहीं मिली जगह, ASI बोले 'लेजाओ इसे यहाँ से'"* *"होमगार्ड जवान ने बताई पूरी बात, बच्चे को परिजनों तक पहुंचाने के लिए वीडियो वायरल करने की अपील"* *कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता* *जयपुर/चित्तौड़गढ़,* जहां एक ओर पुलिस का मानवीय चेहरा कई बार सामने आता है, वहीं *चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाने* के एक ASI का अमानवीय व्यवहार भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार *चित्तौड़गढ़ के आछोड़ा गांव* के पास करीब *10 वर्षीय मासूम बच्चा* मिला। बच्चे को *होमगार्ड जवान और ग्रामीण बस्सी थाने* लेकर पहुंचे। बच्चे के साथ पहुंचे होमगार्ड के जवान ने इसका *वीडियो भी मौके से बनाया* ताकि कल किसी अन्य समस्या का सामना न करना पड़े और सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो परिजनों तक पहुंचे और बच्चा परिजनों तक पहुंच सके। लेकिन यह देख *ASI भड़क गए और वीडियो बनाने से मना करने के साथ-साथ बच्चे को थाने में रखने से भी मना कर दिया* और उसे कहीं भी छोड़ देने की बात कह दी। होमगार्ड जवान को भी कथित तौर पर डांटने की बात सामने आ रही है। *बच्चा खुद को बारा जिले का बता रहा* होमगार्ड ने बताया कि बच्चा खुद को *बारा जिले का निवासी* बता रहा है। इसके बाद यह वीडियो जमकर *सोशल मीडिया पर वायरल* हो रहा है, जहां कहीं न कहीं इस पुलिसकर्मी द्वारा मानवता दिखाने के बजाय खाकी को दागदार करने का काम किया गया है। - Bhilwara News