*म्यांमार के राष्ट्रपति का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत*
जयपुर कमलेश आमेटा
जयपुर, म्यांमार के राष्ट्रपति महामहिम यू मिन आंग ह्लाइंग सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर राजस्थान सरकार की ओर से गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर एवं मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर म्यांमार के राष्ट्रपति का स्वागत किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत ,प्रधान सचिव नवीन जैन , अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
म्यांमार के राष्ट्रपति रूस की यात्रा पर जाते समय अपने विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। विमान में ईंधन भरवाने (फ्यूलिंग) के लिए उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय का विश्राम किया, जिसके बाद वे अपनी यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए।