खुशियों की दास्तां
हर माह मिलने वाली राशि से जरूरतें हो रही हैं पूरी, रक्षाबंधन की सौगात से बढ़ी खुशी
लाड़ली बहना योजना से विजय लक्ष्मी को मिली आर्थिक सहायता
मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से लाभान्वित जवाहर नगर, रतलाम निवासी विजय लक्ष्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रतिमाह प्रदान की जाने वाली 1500 रुपए की राशि से उन्हें काफी आर्थिक सहायता मिल रही है। इस राशि से वे अपने रोजमर्रा के छोटे-मोटे जरूरी खर्च आसानी से पूरे कर पा रही हैं।
विजय लक्ष्मी ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा उपहारस्वरूप प्रदान की गई 250 रुपए की राशि से उनकी खुशी दोगुनी हो गई। उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त सहायता से परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना और जरूरत के समय आर्थिक संबल भी मिला।
उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए बहुत उपयोगी है और इससे जीवन-निर्वाह में सुविधा हो रही है। विजय लक्ष्मी ने योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को इसी तरह आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राशि में वृद्धि करती रहे, ताकि उनकी खुशियां और बढ़ती रहें।
#MP_का_रक्षाबंधन_उपहार
#JanSampark #ratlam