कटनी नगर: जिले के 47 स्थलों पर 11.5 लाख पौधों का रोपण, ड्रोन से की जा रही निगरानी, वन विभाग का सघन पौधारोपण अभियान
वन मंडल में इस वर्ष सघन पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 47 स्थलों पर करीब 11.5 लाख पौधे रोपे गए है जिसमे नीम, आंवला, करंज, अमलतास, इमली, हर्रा, सीताफल और महुआ शामिल है ड्रोन कैमरे से इन क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार ने आज शुक्रवार सुबह 10 बजे इस सघन पौधा रोपण अभियान की जानकारी दी। उंन्होने बताया देखरेख भी नियमित हो रही।